scriptमप्र में हो रहा सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री कमलनाथ हो सकते हैं शामिल | religious ritual in india | Patrika News

मप्र में हो रहा सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री कमलनाथ हो सकते हैं शामिल

locationजबलपुरPublished: Feb 08, 2019 10:44:10 am

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र में हो रहा सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री कमलनाथ हो सकते हैं शामिल

religious ritual in india

religious ritual in india

जबलपुर। जैन तीर्थ पिसनहारी की मढिय़ा के सामने स्थित श्री वर्णी गुरुकुल परिसर में 17 से 23 फरवरी तक मुनि योग सागर के ससंघ सानिध्य में आयोजित होने जा रहे श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक- गजरथ महोत्सव के लिए पंडाल व वेदी का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। 12 फरवरी को महोत्स्व में सम्मिलित होने वाले इंद्र इंद्राणी व पात्र चयन का विधान होगा। महोत्सव के लिए पंडाल लगभग 30 हजार वर्गफीट दायरे में बनेगा जबकि वेदी छह हजार वर्गफीट की होगी।
news fatcs-

पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को किया आमंत्रित
पात्रों का चयन 12 को, छह हजार वर्ग फुट की होगी वेदी
भोपाल पहुंचा समाज का प्रतिनिधिमंडल
भोपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से गजरथ महोत्सव में आने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। कमेटी के अशोक जैन चावल एवं आनंद सिंघई बताया की आज वित्त मंत्री तरुण भनोट साथ जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष सतेन्द्र जैन जग्गू , अनुराग गढ़वाल , सनत जैन,पवन चौधरी , आशीष जैन लालू , राजीव बेंटिया ,विजय चुन्ना, जगत बहादुर सिंह अन्नू, मनोज सेठ, अमित पडरिया ने मुलाकात की। ब्रह्मचारी नरेश भैया ने बताया कि श्री वर्णी गुरुकुल परिसर में श्री दिगम्बर जैन मंदिर के शिखर का काम अंतिम चरण में है। जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ भगवान की सवा 11 फुट की पद्मासिनी उत्तुंग प्रतिमा उपर के प्रखं में विराजित है। जबलपुर के अलावा आसपास के जिले भी श्रावक गण आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो