scriptरिटायर्ड आर्मी मैन की राइफल से चली गोली, पेट में लगी | Retired army man's rifle fired, hit in the stomach | Patrika News

रिटायर्ड आर्मी मैन की राइफल से चली गोली, पेट में लगी

locationजबलपुरPublished: Apr 09, 2020 11:25:57 pm

Submitted by:

santosh singh

-राइफल साफ करते समय हादसा होने का दावा, पुलिस को संदेह

goli.jpg

Retired army man’s rifle fired

जबलपुर। बेलबाग थानांतर्गत ललित कॉलोनी में गुरुवार सुबह 8.30 बजे फायर की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए। फायर रिटायर्ड आर्मी मैन के घर से आई थी। लोग पहुंचे तो देखा कि आर्मी मैन लहूलुहान हालत में पड़ा तड़प रहा था। पुलिस के प्रारम्भिक जांच में घरवालों और आर्मी मैन ने राइफल की सफाई के दौरान फायर होने की बात कही है। हालांकि घटनास्थल वाले कमरे को पुलिस ने अभी सील कर दिया है। बाद में इसकी फारेंसिक जांच होगी।
टीआई समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि रामकृष्ण यादव (45) आर्मी से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सुबह 8.30 बजे वह घर पर थे। रामकृष्ण यादव ने पुलिस को बयान में बताया कि वह राइफल साफ कर रहा था, तभी फायर हो गया। उसे पता नहीं था कि राइफल में मैगजीन लोड है। उसके बाएं पेट में गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है।
दावे पर संदेह-
आर्मी मैन के दावे पर पुलिस को संदेह है। एक आर्मी मैन होकर लोडेड राइफल की सफाई करना ही समझ से परे है। और राइफल की लम्बाई भी ऐसी होती है कि सफाई करते हुए खुद के पेट में लगना भी सम्भव नहीं है। ऐसा तभी हो सकता है कि कोई और सफाई कर रहा हो और फायर हो जाए। टीआई परिहार के मुताबिक अभी कमरा सील कर दिया गया है। कमरे की फारेंसिक और बैलेस्टिक जांच में पता चलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो