scriptबंदूक के लाइसेंस के लिए मांगी हजार रुपए की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार | Revenue inspector arrested red handed taking bribe of thousand rupees | Patrika News
जबलपुर

बंदूक के लाइसेंस के लिए मांगी हजार रुपए की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

– लोकायुक्त की कार्रवाई, पाटन तहसील का मामला- बंदूक के लाइसेंस के सत्यापन के लिए मांगी थी रकम

जबलपुरJul 09, 2021 / 07:27 pm

गोविंदराम ठाकरे

gun_1.jpg

gun_1.jpg

जबलपुर . लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को पाटन तहसील के एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। राजस्व निरीक्षक अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहा था।
लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि पाटन के ग्राम उडऩा में रहने वाला रोहित रजक बंदूक के लाइसेंस का सत्यापन कराना चाहता था। सत्यापन के बदले रोहित से पाटन तहसील के राजस्व निरीक्षक रमेश किरार ने एक हजार रुपए की मांग की। रोहित ने यह शिकायत लोकायुक्त की टीम से की। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने राजस्व निरीक्षक किरार को पकडऩे की योजना बनाई। राजस्व निरीक्षक ने शुक्रवार दोपहर रोहित को एक हजार रुपए के साथ पाटन तहसील स्थित अपने कार्यालय बुलाया। रोहित ने यह जानकारी लोकायुक्त की टीम को दी। टीम के सदस्य रोहित के पहुंचने के पहले ही तहसील कार्यालय पहुंच गए। जैसे ही रोहित ने राजस्व निरीक्षक रमेश किरार को रिश्वत के एक हजार रुपए दिए। लोकायुक्त की टीम के सभी अधिकारी और जवान राजस्व निरीक्षक के कक्ष में पहुंच गए। यह देखकर वह हड़बड़ा गया। टीम ने उससे रिश्वत के 500-500 रुपए के दो नोट वापस लिए और उसे मामले में गिरफ्तार किया। उसे मौके पर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। रोहित ने पटवारी को भी सत्यापन के लिए 500 रुपए दिए थे। इसकी लोकायुक्त टीम की ओर से जांच की जा रही है।

Home / Jabalpur / बंदूक के लाइसेंस के लिए मांगी हजार रुपए की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो