scriptयहां का राजस्व अमला आराम की मुद्रा में, 28 फीसदी ही हुई वसूली | Revenue target of Jabalpur district exceeds 28 crores | Patrika News

यहां का राजस्व अमला आराम की मुद्रा में, 28 फीसदी ही हुई वसूली

locationजबलपुरPublished: Feb 10, 2020 08:02:51 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर जिले का राजस्व लक्ष्य 28 करोड़ से ज्यादा

Revenue

Revenue

जबलपुर। राजस्व वसूली के मामले में तहसीलों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कुल लक्ष्य 28 करोड़ 52 लाख में से 29 फीसदी की वसूल हुई है। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि, वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 51 दिन ही बचे हैं। जिले के अंतर्गत सभी 10 तहसीलों के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किया गया है। इसमें जबलपुर तहसील को 329 लाख के राजस्व का लक्ष्य मिला है। इसी प्रकार रांझी को 268, अधारताल 393, पाटन 111, गोरखपुर 693,पनागर 209, शहपुरा 305, सिहोरा 409,मझौली 124 और कुंडम तहसील के पास 17.15 लाख रुपए की वसूली का लक्ष्य है। लेकिन वसूली अभी 18 करोड़ के आसपास हो सकी है। नजूल लीज नवीनीकरण, गैर कृषि प्रयोजन के प्रकरण की मांग अभी तक बनी हुई है। ब्रिस्क की वसूली भी ठप है।
कुर्की की तेज होगी कार्रवाई
राजस्व वसूली से जुड़ा अमला अब टैक्स और शुल्क को जमा नहीं करने वाले के खिलाफ चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई तेज करेगी। एक दिन पहले ही पनागर तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी ने चार लाख 85 हजार का भू राजस्व बकाया होने पर गाला डेवलपर्स के खिलाफ चल सम्पत्ति की कुर्की का वारंट जारी किया।
ये तहसील पीछे
जिले में पाटन, जबलपुर, मझौली, सिहोरा, शहपुरा, कुंडम, पनागर, रांझी, गोरखपुर एवं अधारताल तहसील हैं। इनमें कुंडम, पाटन, शहपुरा, पनागर, मझौली एवं सिहोरा तहसील राजस्व वसूली में बहुत पीछे हैं।
तहसीलों का राजस्व लक्ष्य
तहसील–लक्ष्य (राशि लाख में)
जबलपुर 329
रांझी 268
अधारताल 393
पाटन 111
गोरखपुर 693
पनागर 209
शहपुरा 305
सिहोरा 409
मझौली 124
कुंडम 17.15
(राशि लाख में। वसूली आखिरी सप्ताह की )
मौजूदा समय में जिले में 10 तहसीलों का संचालन हो रहा है। इन तहसीलों को करीब 28.61 करोड़ का लक्ष्य मिला, लेकिन अब तक 16.60 करोड़ रुपए की वसूली हो सकी है। यानि अभी भी 12 करोड़ रुपए की वसूली की जानी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो