scriptहोटल के नाम पर चल रहा गोरखधंधा , पुलिस भी रह गई दंग, वीडियो में देखें दृश्य | rich family crime case | Patrika News

होटल के नाम पर चल रहा गोरखधंधा , पुलिस भी रह गई दंग, वीडियो में देखें दृश्य

locationजबलपुरPublished: Sep 04, 2018 03:03:15 pm

Submitted by:

deepak deewan

पुलिस भी रह गई दंग

rich family crime case

rich family crime case

जबलपुर. शहर के नवधनाढ्य पूरी तरह पश्चिमी अपसंस्कृति के रंग में रंग चुके हैं। खानपान, रहन-सहन सभी में पश्चिमी कल्चर हावी हो गया है. इस अंधानुकरण के कारण शहर की फिजां भी बदल रही है। शहर की होटलों में असामाजिक काम खुलेआम चल रहे हैं।
होटल के नाम पर शहर में चलाए जा रहे हैं हुक्काबार

इन होटलों में रईस घरानों के लोग आते हैं और अपना समय गुजारते हैं। दिक्कत यह है कि ऐसी होटलों के कारण शहर में अपराध भी बढ़ रहे हैं। होटल के नाम पर शहर में हुक्काबार चलाए जा रहे हैं। पुलिस अब इन हुक् काबारों पर लगातार छापा मार रही है और यहां चल रहे अवैध कामों को देख पुलिस भी हैरान हो रही है।

चार होटलों में दबिश, 3 में चल रहे थे हुक्काबार, दस्तावेज जब्त

ओमती व गोरखपुर पुलिस ने चार होटलों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। तीन में हुक्का पीते लोग मिले। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। होटल संचालकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए लाइसेंस भी पेश किए। हालांकि, सभी लाइसेंस फूड सम्बंधी मिले। दोनों थानों की पुलिस ने हुक्का जब्त कर 269 की कार्रवाई की।

ओमती व गोरखपुर में 10 पर कार्रवाई

इसी तरह की चैकिंग सिविल लाइंस, केंट, विजय नगर में भी कराई गई। वहां कुछ नहीं मिला। ओमती टीआइ नीरज वर्मा ने बताया कि रात 9.30 बजे रसल चौक के पास हैंगआउट होटल में दबिश दी गई। वहां खुलेआम ग्राहकों को हुक्का पिलाते पकड़ा गया। यहां रेस्टोरेंट भी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में परिवार के लोग भी थे। टीम ने मौके पर 10 पर कार्रवाई की। होटलों में भी कार्रवाई करने पहुंची। गोरखपुर टीआइ संदीप अयाची ने गोरखपुर स्थित अवतार कॉम्प्लेक्स में हिडन कैफे, चौथा पुल स्थित जायका होटल और ग्वारीघाट रोड स्थित क्रिस्टल में दबिश दी गई। जायका व क्रिस्टल से पुलिस ने हुक्का जब्त कर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो