scriptबारात से वापस आ रही बस व मिनी ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल | road accident two people death | Patrika News

बारात से वापस आ रही बस व मिनी ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल

locationजबलपुरPublished: Jul 06, 2018 02:35:04 pm

Submitted by:

deepankar roy

सतना जिले के अमदरा से आई थी गोंड समाज की बारात

road accident two people death

road accident two people death

कटनी/ जबलपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हर दिन इजाफा हो रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ कारण वाहनों का अत्यधिक तेज गति से दौडऩा है। भारी व हल्के वाहन काफी तेज गति से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहनों की गति इतनी तेज रहती है कि सामने से आ रहे वाहनों को देखकर भी चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और वाहनों की टक्कर हो जाती है। विगत एक माह में भारी वाहनों से दर्जनों की संख्या में हादसे हो चुके हैं। पुलिस बल इन वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लगा रहा है। जब तक वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा तब सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा सकता है। इसी प्रकार के एक हादसे में शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे पर एक बस और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई।


नेशनल हाइवे सात पर हुई टक्कर
नेशनल हाइवे सात स्लीमनाबाद में बारात विदाकरा कर लौट रहीं बस व एक मिनी ट्रक के बीच सुबह 11.5 बजे बारात से वापस आ रही बस व मिनी ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल हो गई। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोंड समाज की बारात सतना जिले के अमदरा रोहनियां से कटनी जिले के ढीमरखेड़ा लालपुर गई थी। वापिस आते समय स्लीमनाबाद कटनी नदी नेशनल हाइवे सात में मिनी लोडर वाहन से बस की भिड़ंत हो गई। इसमें अमदरा रोहनियां निवासी करन सिंह पिता शंकर सिंह व तिलक सिंह पिता मोहन सिंह 32 वर्ष निवासी ग्राम अमदरा जिला सतना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लालबहादुर कुशवाहा, राजा उइके व शमशेर सिहं गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज हुई की चालक सीट के पीछे बैठे करण सिंह के शरीर पर मिनी ट्रक मेंं लगा रॉड जाकर घुस गया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो