scriptशहर में लुटेरों का खौफ, तीन महिलाओ को लूटा | robbers in the city, looted three women | Patrika News

शहर में लुटेरों का खौफ, तीन महिलाओ को लूटा

locationजबलपुरPublished: Apr 23, 2019 11:13:52 am

Submitted by:

santosh singh

गोरखपुर, मदनमहल और विजय नगर में लूट की वारदातों का खुलासा नहीं, बाइक सवार झपट्टामार गिरोह है सक्रिय

Loot

Loot

जबलपुर। शहर में एक बार फिर लुटेरों के खौफ से महिलाएं दहशतजदां हैं। एक सप्ताह में लूट की तीन वारदातों ने पुलिस को भी बैकफुट पर ढकेल दिया है। तीनों ही वारदातों में लुटेरे बाइक सवार निकले। दो वारदातों में जहां उनका शिकार बनने वाली महिलाएं थी, तो तीसरी वारदात में दंपती को निशाना बनाया। तीनों ही वारदात अलग-अलग समय पर अंजाम दी गई, लेकिन पुलिस एक में भी घेराबंदी करने में सफल नहीं हुई। अब क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
फुटेज में धुंधली है लुटेरे की तस्वीर
जानकारी के अनुसार कटंगा से चौथे पुल मार्ग पर रविवार को लुटेरों की छीना-झपटी में घायल कटंगा कॉलोनी निवासी शीतल भाटिया की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह दहशत में हैं। पुलिस ने आसपास लगे दर्जन भर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। सूत्रों की मानें तो एक फुटेज में बदमाशों की धुंधली तस्वीर पुलिस को मिली है। चेहरे पर गमछा लपेटे होने की वजह से पहचान नहीं हो पायी। उनकी बहू अर्चना भाटिया ने बताया कि गिरने से उनके कमर में चोट लगी है।
दंपती से छीन ले गए मोबाइल
15 अप्रेल को मदनमहल थाने से चंद कदम दूर बाइक सवार लुटेरे बेदीनगर निवासी सपना साहू का मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने इस लूट के प्रकरण को दर्ज करने में ही खेल कर दिया। लूट की बजाय उसे बल प्रयोग कर चोरी की धारा में दर्ज किया है।
गले पर पड़ा निशान अब भी नहीं गया
19 अप्रैल को इसी तरह बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने विजय नगर में साईं अस्पताल के पास सकरा जमुनिया पाटन निवासी जमुना कोर्ते और उनकी जेठानी को अपना शिकार बनाया था। सुबह 10.30 बजे लुटेरों ने स्कूटी से जेठानी के साथ जा रही देवरानी जमुना कोर्ते के गले पर झपट्टा मारकर लुटेरों ने हार व मंगलसूत्र छीन ले गए। चार दिन बाद भी जमुना कोर्ते के गले का निशान नहीं गया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच का दावा है कि वह लुटेरों की पहचान करने में सफल हो चुकी है। उनकी तलाश जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो