scriptयहां क्यों चलते हैं दूसरे प्रदेश के वाहन…सच जानकर रह जाएंगें हैरान | rto raid against heavy vehicle | Patrika News

यहां क्यों चलते हैं दूसरे प्रदेश के वाहन…सच जानकर रह जाएंगें हैरान

locationजबलपुरPublished: Mar 09, 2019 08:56:53 pm

Submitted by:

virendra rajak

आरटीओ की जांच में सामने आ रहे मामले,

rto raid against heavy vehicle

यहां क्यों चलते हैं दूसरे प्रदेश के वाहन…सच जानकर रह जाएंगें हैरान

जबलपुर, शहर की सड़के हों या फिर खेत या फिर कोई कंस्ट्रक्शन साइट, यहां दूसरे प्रदेशों के वाहन अधिक उपयोग किए जाते हैं, एेसा नहीं कि उपयोगकर्ता को इसके लिए कम रकम चुकानी पड़ती है, बल्की इसलिए कि इसके पीछे एक बड़ा फर्जीवाड़ा चलता है, इसका खुलासा अब हो रहा है। शहर में चल रहे दूसरे प्रदेशो के अधिकतर वाहन बिना टेक्स जमा किए धंधा कर रुपए कमा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि सालों से यह खेल चल रहा है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हो रहा है। शुक्रवार को शनिवार को आरटीओ की टीम ने लगभग ४० एेसे वाहन पकड़े, जो बिना टेक्स जमा किए सालों से संचालित हो रहे थे। इनमें से डेढ़ दर्जन वाहन दूसरे प्रदेशों में रजिस्टर्ड है। आरटीओ की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। शनिवार को जब्त वाहनों से तीन लाख रुपए वसूला गया।
पांच ने रकम चुकाई तो छोड़ा
शुक्रवार को आरटीओ की टीम ने कई स्थानों पर प्वाइंट लगाकर कुल २९ वाहनों को जब्त किया। इनमें यात्री बसें भी शामिल थीं। पांच वाहनों के मालिकों द्वारा कुल २९ हजार ५०० रुपए का टेक्स आरटीओ में भरा गया, जिसके बाद उक्त वाहनों को छोड़ दिया गया। वहीं अन्य २४ वाहनों पर लाखों रुपए का टेक्स बकाया है। जिन्हें जब्त कर रखा गया है।
१५ लाख बकाया, वसूला तीन लाख
शनिवार को चार ग्रेडर, तीन यात्री बस, दो डंपर और एक जेसीबी जब्त की गई। इन वाहनों पर कुल १५ लाख रुपए का टेक्स बकाया था। बस चालकों ने टेक्स व जुर्माना राशि आरटीओ में जमा की। जो तीन लाख रुपए है। अन्य वाहन जब्त हैं।
वर्जन
बिना टेक्स जमा किए दूसरे प्रदेशों के वाहन शहर में संचालित हो रहे हैं। इनकी संख्या काफी अधिक है। एेसे सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को जब्त वाहनों पर कुल १५ लाख का टेक्स बकाया है।
संतोष पॉल, आरटीओ
ये बाहरी वाहन जो जब्त किए गए

रोड रोलर
ओआर १९ एम५७८५
आरजे ३७ ईए ०२७७
टेंकर
एनएल ०१ एबी ४८३४
डंपर
यूपी ९१ टी ३३३२
जेसीबी
जीजे ०१ क्यू ८२९२
भारी वाहन
यूपी ३२ एफएन ५१९५
यूपी ३२ एफएन ५१९५
मिक्सर
सीजी १० एबी ५५१८
सीजी १० एबी ६६९८
यूपी ३५ टी ८२०६
यूपी ३५ टी ८२०८
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो