त्रिमूर्ति नगर निवासी प्रवीण पाठक के अनुसार उनकी बेटी रिया एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ विजय नगर निवासी इशिका ठाकुर भी एमबीबीएस पढऩे के लिए गई है। दोनों यूक्रेन के डेनिप्रो शहर में रहती हैं। रिया ने फोन पर शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन सरकार ने आवाजाही के लिए कुछ देर ढील दी गई है। इस दौरान वह और इशिका टैक्सी से कीव स्थित भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं। जहां भारत वापसी के लिए दोनों का पंजीयन हो गया है। दूतावास में और भारतीय छात्र-छात्राएं हैं। सभी को सडक़ मार्ग से रामोनिया लाया जाएगा। वहां से फ्लाइट से भारत के लिए उड़ान भरेंगे। पाठक के अनुसार बेटी ने बताया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात काबू में हैं। दूतावास में पहुंचने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फोन पर लगातार बातचीत हो रही है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में भारत पहुंचे जाएंगे। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शांति नगर निवासी सुवि गुप्ता भी यूक्रेन में है। सुवि की भी सकुशल वापसी की उम्मीद की जा रही है।