scriptसबसे सस्ती ज्वैलरी – 30 प्रतिशत तक छूट, खरीदी और बुकिंग करने उमड़ी महिलाएं | sabse saste jewar kaha milte hain cheapest jewelery in india | Patrika News

सबसे सस्ती ज्वैलरी – 30 प्रतिशत तक छूट, खरीदी और बुकिंग करने उमड़ी महिलाएं

locationजबलपुरPublished: Oct 10, 2018 02:04:18 pm

Submitted by:

deepak deewan

सबसे सस्ती ज्वैलरी – 30 प्रतिशत तक छूट

cheapest jewelery in india

cheapest jewelery in india

जबलपुर। शहर का ज्वेलरी मार्केट गुलजार हो गया है। इन दिनों यहां जबर्दस्त गहमागहमी चल रही है। सोने के जेवर खरीदने महिलाएं उमड़ रही हैं। इसके साथ ही बुकिंग का सिलसिला भी तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारियों के पास 40 से 50 फीसदी काम बुकिंग का है। हार, चूड़ी, करधन, अंगूठी जैसे जेवर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। इसी तरह टॉप्स और बैंदी की बिक्री भी अच्छी खासी है। बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार केवल नवरात्र के नौ दिनों में ही यहां 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो सकता है।

सबसे सस्ती ज्वैलरी- 30 प्रतिशत तक छूट
विशेष बात तो यह है कि शहर के अधिकांश शोरूम पर सोने की ज्वैलरी पर आकर्षक आफर्स दिए जा रहे हैं। प्रतिस्पर्धा के कारण यह आफर्स दिए गए हैं जिससे ग्राहक को सीधा फायदा हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक अंतरराष्ट्रीय ज्वैलरी कंपनी के जबलपुर स्थित शोरूम में नवरात्र ऑफर पेश किया गया। इसमें ग्राहकों को शुद्ध सोने व रत्नजडि़त आभूषणों पर आकर्षक छूट दी जा रही है। जेवर बनवाई में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसकी देखादेखी अन्य ज्वैलरी शोरूम पर भी यह छूट दी जाने लगी है जिससे उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है।

हैरिटेज ज्वेलरी की डिमांड
इन दिनों हैरिटेज ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा है। हैरिटेज ज्वेलरी कलेक्शन रेंज के अंतर्गत पारंपरिक आभूषणों से युक्त कुंदन पोलकी, रत्नजडि़त आभूषण, पद्मावती ज्वेलरी कलेक्शन के साथ मीनाकारी वाली ज्वैलरी बिक रही है। करीब दो माह बाद ही शादियों का सीजन शुरु होनेवाला है। इसलिए आभूषणों में वैभव को व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वैवाहिक आभूषणों को ध्यान में रखकर कई कलेक्शन लॉन्च किए जा रहे है। इतना ही नहीं कई प्रांतों की विशेष पसंद को ध्यान में रखते हुए वहां के क्षेत्रीय आभूषणों की बड़ी श्रृंखला उपलब्ध करवाई जा रही है। पंजाबी, गुजराती, मराठी, मलयाली, बिहार आदि राज्यों के क्षेत्रीय आभूषणों की खासी डिमांड हे।
आभूषणों में भारतीय मंदिरों के वास्तुशिल्प
आभूषणों में भारतीय मंदिरों के वास्तुशिल्प , बाग-बगीचों की चित्रकारी उकेरी जा रही है। बड़े शोरूम में विशेषकर हसलीनुमा हार व एंटीक ज्वेलरी केे कलेक्शन पेश किए गए हैं। इतना ही नहीं आगामी खरीदारी के लिए भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें मासिक बचत योजना भी चलाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो