scriptसफला एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिए, पंचांग | safala ekadashi 2019 vrat katha shubh muhurat panchang | Patrika News

सफला एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिए, पंचांग

locationजबलपुरPublished: Dec 22, 2019 01:08:26 am

Submitted by:

abhishek dixit

सफला एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिए

guruvar vrat benefits and pooja of vishnu on thursday

भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं प्रभु, जरूर करें ये गुप्त उपाय

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 24, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण।
तिथि – दोपहर 3.28 तक नंदा तिथि एकादशी उपरांत भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी। नंदा तिथि मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। आज पौष मास की सफला एकादशी है। आज के दिन भगवान श्री हरि नारायण का अभिषेक, अर्चन, वंदन तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना सुख-सौभाग्य के लिए परम कल्याणकारी रहेगा।
योग – प्रात: 9.41 तक अतिगंड उपरांत सुकर्म योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ है।
विशिष्ट योग – आज रक्त वस्त्र धारण कर्ज निपटारा, शिल्प विद्या, कानूनी सलाह, मुकदमा से जुड़े कार्य शुभ कहे जाते हैं।
करण – सूर्योदय काल से वलव उपरांत कौलव तदंंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र – चरसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र स्वाती रात्रि 7.4 तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा। स्वाती नक्षत्र में देवालय, शृंगार, वास्तु पौधरोपण, विवाह, चूडाकर्म, गृह शांति जैसे कार्य संपादित किए जा सकते हैं। विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, अलंकार, कारीगरी जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। औषधि सेवन आरोग्य लाभ के लिये उपयुक्त रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज प्र्रसूति स्नान, क्रय-विक्रय धान्य छेदन, व्यापारारंभ, शिल्प विद्या रक्त प्रवाल धारण, जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। जन हितैषी कार्य मंगलकारी रहेंगे।

Aaj ka panchang- 13 अक्टूबर की का पंचांग,जानिए आज की सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति

श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथा रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव आज – आज त्रिपुष्कर योग के साथ सफला एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन परम कल्याणकारी रहेगा।
चंद्रमा – प्रात: 9.11 तक कन्या राशि में उपरांत शुक्र प्रधान राशि तुला राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्रुला परिवर्तन – सूर्य धनु राशि में, गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल – आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं पश्चिम चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल – शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक । (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर रू, रे, रो, ता अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। स्वाती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि तुला होगी। राशि स्वामी शुक्र तथा जन्म रजतपाद पाया में रहेगा। रात्रि 7.4 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र विशाखा तथा तथा राशि तुला होगी। शुक्र प्रधान राशि के जातक प्राय: सरल वाक्यपटु, मिलनसार, चतुर, अध्यात्म की ओर रुचि रखने वाले तथा माता-पिता के सेवक होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो