आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में पूर्व दिशा में धार्मिकयात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.02 मि. से 09.50 मि. तक क्रमश: लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। प्रात: 11.14 मि. से दोप. 12.38 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 03.26 मि. से सायं: 06.14 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। फाल्गुनी गणेश चतुर्थी।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में रहेंगे।
दिशाशूल – उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 12.38.31 से 02.02.36 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (पी, पू, ष, ण, ठ ) अक्षरों पर रख सकते हंै। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 33 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक चतुर व कार्य के प्रति अति उत्साही होंगे। एक अच्छे समाजसेवी होंगे व यश भी प्राप्त होगा। अपने क्षेत्र में भरपूर ज्ञान रहेगा। कन्या राशि में जन्मे जातक को उच्चाभिलाषी होने से बचना चाहिए। मधुर भाषी गुण
को नहीं छोडऩा चाहिए।