script

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत पर आज करें वैदिन पूजन, दूर होंगी सभी परेशानियां: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Feb 12, 2020 11:06:07 am

Submitted by:

Lalit kostha

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत पर आज करें वैदिन पूजन, दूर होंगी सभी परेशानियां: पंचांग

sankashti ganesh chaturthi vrat puja vaidik vidhi with muhurat panchang

sankashti ganesh chaturthi vrat puja vaidik vidhi with muhurat panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 17, अयन : उत्तरायण,
ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि – सूर्योदय से रात्रि 11.39 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्थी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि लगेगी। चतुर्थी तिथि में भगवान श्रीगणेशजी का पूजन करना चाहिए। इससे सभी विघ्नों का नाश हो जाता है। पंचमी तिथि में नागराज की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता, स्त्री और सभ्य संतान प्राप्त होते हैं और श्रेष्ठ लक्ष्मी भी प्राप्त होती है।
योग- सूर्योदय से रात्रि 11.37 मि. तक धृति योग रहेगा पश्चात शूल योग लगेगा। धृति योग के स्वामी जलदेवता माने जाते हैं जबकि शूल योग के स्वामी सर्पदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- धृति योग शुभ योग है। इसमे किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हंै। शूल योग को अशुभ माना गया है। किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए शूल योग के प्रथम 02.48 मि. का त्याग करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से दोप. 01.17 मि. तक बव नामक करण रहेगा पश्चात बालव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात कौलव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 11.45 मि. तक धु्रव स्थिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा पश्चात क्षिप्र लघु हस्त नक्षत्र लगेगा। वर-वधू की विवाह आदि के लिए उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शुभ माने गए हैं। अध्ययन, धार्मिक प्रवचन, स्कूल, कॉलेज के संचालन हेतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुभ रहते हैं। मशीनरी लगाने, रोजगार, व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए हस्त नक्षत्र अच्छे माने गए हैं।

 

sankashti ganesh chaturthi,Auspicious Time of Sankashti Ganesh Chaturthi,Ganesh Chaturthi,Ganesh Chaturthi pics,Ganesh Chaturthi special,ganesh chaturthi celebration in lucknow,ganesh chaturthi shubh muhurat,Aaj Ka Ravana,aaj ka rashifal hindi,Aaj Ka Rashifal In Hindi,aaj ka rashifal,horoscope in hindi # Aaj Ka Rashifal,Taurus Horoscope aaj ka rashifal in hindi,patrika aaj ka rashifal,

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में पूर्व दिशा में धार्मिकयात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.02 मि. से 09.50 मि. तक क्रमश: लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। प्रात: 11.14 मि. से दोप. 12.38 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 03.26 मि. से सायं: 06.14 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। फाल्गुनी गणेश चतुर्थी।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में रहेंगे।
दिशाशूल – उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 12.38.31 से 02.02.36 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (पी, पू, ष, ण, ठ ) अक्षरों पर रख सकते हंै। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 33 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक चतुर व कार्य के प्रति अति उत्साही होंगे। एक अच्छे समाजसेवी होंगे व यश भी प्राप्त होगा। अपने क्षेत्र में भरपूर ज्ञान रहेगा। कन्या राशि में जन्मे जातक को उच्चाभिलाषी होने से बचना चाहिए। मधुर भाषी गुण
को नहीं छोडऩा चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो