scriptसरकारों से नहीं संस्कारों से बदलेगा समाज | Santon ki Baithad in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

सरकारों से नहीं संस्कारों से बदलेगा समाज

मार्गदर्शक मंडल की बैठक का समापन

जबलपुरAug 16, 2022 / 06:15 pm

Sanjay Umrey

मार्गदर्शक मंडल की बैठक का समापन

मार्गदर्शक मंडल की बैठक का समापन

जबलपुर। ऋषि परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए साधु-संतों को सरकार का सहयोग अवश्य मिलना चाहिए। समाज में परिवर्तन सरकारों से नहीं संस्कारों से आता है। संस्कृति की रक्षा करना सनातनियों का प्रथम कर्तव्य है। ये विचार गीताधाम में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य मार्ग दर्शक मंडल महाकोशल प्रांत की दो दिनी बैठक के दूसरे दिन समापन सत्र में विशिष्ट वक्ताओं ने व्यक्त किए। बैठक को स्वामी सियाराम शरणजू , स्वामी नरङ्क्षसह दास, स्वामी श्रृंगारी ने सम्बोधित किया। बैठक में कहा गया कि जनसंख्या नियंत्रण का कानून समय की आवश्यकता है। संस्कृत-संस्कार, संस्कृति के लिए हर कॉलोनी में सरकार की ओर से शालाओं की स्थापना होना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी पगलानंद, स्वामी कालीनंद, डॉ. राधे चैतन्य, स्वामी ब्रह्मानंद, स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी राजारामाचार्य, रामजी शरण, हनुमान दास सहित विहिप के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी, डॉ. कैलाश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर राव, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र ङ्क्षसह, मुन्ना पांडे, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख रमेश श्रीवास काका, गोकर्ण पाठक, राजेश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, पंकज श्रीवात्री, विध्येश भापकर, पंकज तिवारी उपस्थित थे। बैठक के बाद संतों ने गीता धाम से ग्वारीघाट उमाघाट तक तिरंगा यात्रा निकाली।
किन्नर समाज ने निकाली जनचेतना रैली
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किन्नर समाज ने देशभक्ति गीतों की धुन पर कलेक्ट्रेट कार्यालय से जनचेतना तिरंगा रैली निकाली। डिप्टी कलेक्टर मङ्क्षणद्र ङ्क्षसह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी भी शामिल हुईं। किन्नरों ने लोगों को देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों से अवगत कराया। भारत माता के जयकारे भी लगाए। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि हम समाज को राष्ट्रप्रेम को लेकर जागरूक करने निकले हैं। किन्नर माही शुक्ला ने कहा कि हम भी समाज का हिस्सा हैं। जनचेतना तिरंगा रैली गोरखपुर, पेंटीनाका, सदर होते हुए छोटी लाइन फाटक पर समाप्त हुई। इस दौरान कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के उमाशंकर अवस्थी, विकास चौदहा, अजीत द्विवेदी, राकेश मून, दीपक अहिरवार, अनिल मरावी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो