scriptइस साड़ी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, अपनाएं ये खास टिप्स | saree ke design, Fancy Sarees Designs, Latest Fancy Saree Blouse | Patrika News

इस साड़ी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, अपनाएं ये खास टिप्स

locationजबलपुरPublished: Dec 12, 2018 11:54:38 am

Submitted by:

Lalit kostha

इस साड़ी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, अपनाएं ये खास टिप्स
 

saree ke design

saree ke design

जबलपुर। वेस्टर्न फैशन ट्रेंड के इस दौर में भी देसी फैशन और ड्रेस अपने चरम पर है। खासकर कोई विशेष पर्व या शादी विवाह में देसी फैशन सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। लड़कियों में खासकर साड़ी को लेकर विशेष उत्साह होता है। वे अच्छी से अच्छी साड़ी पहनकर सबसे खूबसूरत लगना चाहती हैं। ऐसे में पारंपरिक साड़ी पहनने की अपेक्षा वे वेस्टर्न स्टाइल में पहनना पसंद कर रही हैं।

news facts- जम्पसूट, प्लाजो और शरारा के साथ साड़ी को दिया ट्विस्ट
वेडिंग सीजन में डिजाइनर साड़ी की बढ़ी डिमांड
ज्यादा प्लेट्स और लंबा पल्ला, साडिय़ों से दूर होता जा रहा है। वीमन को इजी टू वियर चाहिए, जिसके चलते साडिय़ों में मॉडर्न ट्विस्ट देखा जा सकता है। साड़ी के साथ हैरम पेंट्स, प्लाजो, फॉर्मर पेंट और शरारा को अटैच किया जा रहा है। वेडिंग सीजन को देखते हुए शहर के फैशन डिजाइनर्स भी साड़ी को मॉडर्न टच दे रहे हैं।

गाउन साड़ी का क्रेज
फैशन डिजाइनर आकांशा शर्मा बताती हैं कि साड़ी के साथ डिफरेंट ट्राउजर्स का फ्यूजन देखने को मिलता है। शरारा और धोत्ती स्टाइल साड़ी भी काफी पसंद आ रही हैं।

लोगों को चाहिए नया
आकांशा बताती हैं बीते कई सालों में साडिय़ों में काफी बदलाव आए हैं। उन्हें इजी टू वियर चाहिए। ऐसे में प्लाजो और जींस के साथ साडिय़ों को अटैच किया जा रहा है। इससे साड़ी पहनना आसान हुआ है।

खास मॉडर्न ट्विस्ट
– रफल साड़ी ट्रेंडी स्टाइल हैं, खासकर फ्लोरल रफल साड़ी काफी पसंद की जा रही है।
– धोत्ती और पेंट स्टाइल भी इसे कैरी कर सकते हैं, इससे आपको पार्टी में इंडो वेस्टर्न लुक मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो