जबलपुर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा पर सतना सांसद ने इस तरह साधा निशाना

सांसद गणेश सिंह ने कहा ‘भूल का प्रायश्चित करने नर्मदा यात्रा पर निकले हैं दिग्विजय’

जबलपुरDec 16, 2017 / 08:28 pm

Premshankar Tiwari

controversial statement of MP

जबलपुर। ‘कांग्रेस ने अपने राज में प्रदेशवासियों को जो दिन दिखाए थे, लोग उन्हें भूले नहीं हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए दिग्विजय सिंह ने जो भूल की थी, अब उसी का प्रायश्चित करने के लिए नर्मदा यात्रा पर निकले हैं।’ यह बयान लोकसभा में संसदीय समिति के सचिव व सतना सांसद गणेश सिंह ने शनिवार को नगर प्रवास के दौरान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा को सार्थक पहल बताते हुए कहा कि जीवनदायिनी रेवा के प्रति लोगों में जागरुकता आई है। नालों का पानी मिलने से रोकने व जलधार बढ़ाने के लिए पौधरोपण जैसे सकारात्मक कार्य किए गए हैं।

सपत्नीक यात्रा पर हैं दिग्विजय
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ नर्मदा यात्रा पर हैं। कांग्रेस जनों द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह व उनके समर्थकों ने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा की नर्मदा सेवा यात्रा महज दिखावा थी। नर्मदा की सच्ची सेवा यही होगी कि यहां रेत की अवैध निकासी बंद हो। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा ने कहा था कि रेत माफिया नर्मदा का सौंदर्य उजाडऩे में लगे हुए हैं। रेत की अधाधुंध व बेजा निकासी के चलते कई जगह नर्मदा दलदल में तब्दील हो गई है। नर्मदा में जल प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। रेत की अवैध निकासी खेल अब चल रहा है। प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है।

गुजरात में बनेगी सरकार
सांसद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्य सभी के सामने हैं। गुजरात की जनता वहां की बदली हुई तस्वीर खुद देख रही है। भाजपा ने विकास के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। जनता यह बेहतर ढंग से समझती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

बिजली बिल पर यह बोले
लोगों के घर अनाप-शनाप बिजली बिल आने के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि बिल नहीं चुकाने वालों के घर बढ़ा हुआ बिल आया है। उन्होंने ये भी स्वीकार कि या कि सम्भवत: फे डको कं पनी की बिलिंग प्रक्रिया में भी तकनीकी गड़बड़ी है। उसमें सुधार होना चाहिए।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.