scriptबुरे दिनों से पाएं छुटकारा, शनि को मनाने करें हनुमान जी की पूजा, शनिवार का पंचांग | saturday hanuman puja for shani dosh in hindi, today panchang | Patrika News

बुरे दिनों से पाएं छुटकारा, शनि को मनाने करें हनुमान जी की पूजा, शनिवार का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Dec 28, 2019 10:44:35 am

Submitted by:

Lalit kostha

बुरे दिनों से पाएं छुटकारा, शनि को मनाने करें हनुमान जी की पूजा, शनिवार का पंचांग
 

hanuman ji

hanuman ji

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: ज:उलअब्बल 1, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल,
तिथि – भद्रा तिथि द्वितीया प्रात: 10.48 तक उपरांत जया तिथि तृतीया रहेगी। नंदा भद्रा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हंै। इस तिथि में क्रय विक्रय, गायन वादन, पशु चिकित्सा, अनाज भंडारण, जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं जया तिथि में विवाह, व्यापारारंभ, पत्र लेखन जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 8.57 तक हर्षण उपरांत ब्याघात योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु हर्षण योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- आज के दिन जयद योग के साथ क्रय विक्रय से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंंगलकारी रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण योग शुभ है।
नक्षत्र- धु्र्र्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराषाढ़ रात्रि 6.39 तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढ़ नक्षत्र में देवस्थापन, कारीगरी, चित्रकला, शिल्प विद्या, सम्मान उपहार, गृहारंभ जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं श्रवण नक्षत्र में क्रय विक्रय से जुड़े कार्य मंगलकारी माने जाते हैं, परंतुु पौष मास के कारण मांगलिक कार्य निशिद्ध माने जाते हैं।

panchang02.jpg

शुभ मुहूर्त – आज प्रात: काल से पौष मास का दूसरा पक्ष शुक्ल पक्ष द्वितीय दिवस का प्रारंभ हुआ। आज के दिन नामकरण, प्रसूति स्नान तथा विपणि व्यापार के कार्य शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ तथा दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ एवं अमृत तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : जयद योग के साथ श्री हनुमत आराधना का अत्यंत शुभ दिवस रहेगा। हनुमत आराधना कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं पश्चिम चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00 .00 बजे से 10.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर भे,भो,जा,जी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। उत्तराषाढ़ नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर होगी, राशि स्वामी शनि तथा जन्म लौहपाद पाया में रहेगा। इस राशि के जातक प्राय: सुंदर तथा आकर्षक होते हंै। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अत्याधिक मेहनत करने वाले तथा अनेक लोगों को साथ में लेकर काम करने वाले होते हैं। मित्रों की संख्या अधिक होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो