scriptकांवड़ यात्रा लाइव: सावन में ऐसे प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से पूरी होगी मनोकामना | Sawan Kanwar Yatra 2019: how to worship shiva in sawan | Patrika News

कांवड़ यात्रा लाइव: सावन में ऐसे प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से पूरी होगी मनोकामना

locationजबलपुरPublished: Jul 17, 2019 02:35:19 pm

Submitted by:

Lalit kostha

शिव आराधना कांवड़ यात्रा के दौर प्रारम्भ
 

Sawan Kanwar Yatra 2019

Sawan Kanwar Yatra 2019

जबलपुर. पवित्र श्रावण मास बुधवार से शुरू हो गया है। महीने भर भोले शंकर के मंदिरों, शिवालयों में विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे। गुप्तेश्वर मंदिर, गैबीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर लम्हेटाघाट, कचनार मंदिर विजय नगर, विशाल शिवलिंग देवताल, नंदीकेश्वर मंदिर बरगी, भरतीपुर शिव मंदिर सुबह से पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा। शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कांवड़ यात्राएं निकालीं जाएंगी। कांवडिय़े नर्मदा नदी से नर्मदा जल लेकर शिवालयों में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं शहर में सावन सोमवार को मां शारदा मंदिर में झंडा अर्पित करने की परम्परा है। लोग श्रद्धा पूर्वक देवी मां को ध्वज अर्पित करेंगे।

Sawan <a  href=
Kanwar Yatra 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/03/kavad-yatra_4848907-m.jpg”>

गुप्तेश्वर महादेव की कांवड़ यात्रा
माह के पहले दिन हिन्दू सेवा परिषद् के तत्वावधान में बुधवार को ग्वारीघाट से गुप्तेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भगवा कांवड़ यात्रा निकाली गई। परिषद् के सौरभ जैन ने बताया कि सुबह 11 बजे नर्मदा पूजन के बाद ग्वारीघाट से कांवड़ में नर्मदा जल लेकर सभी श्रद्धालु गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके पूर्व माता नर्मदा का पूजन वंदन कर बारिश के लिए प्रार्थना की गई। समस्त कांवडिय़ों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन जन को दिया। संगठन के अतुत जेसवानी, धीरज ज्ञानचंदानी, उत्कर्ष रावत, नितिन सोनपाली ने कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले शहरवासियों को नर्मदा संरक्षण का संकल्प भी कराया।

अमरनाथ यात्रा के लिए 400 भक्त रवाना
भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को जम्मूवती एक्सप्रेस से 400 भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। महासंघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौहटेल, अजय अर्खेल, अजय अधिकार, बबलू खरे आदि ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो