scriptबारिश कब होगी: सावन में सूरज के तेवर सख्त, बादलों को नहीं मिल रहा हवा का साथ | sawan me barish kab hogi, weather update in madhya pradesh | Patrika News

बारिश कब होगी: सावन में सूरज के तेवर सख्त, बादलों को नहीं मिल रहा हवा का साथ

locationजबलपुरPublished: Jul 08, 2020 12:04:06 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बारिश कब होगी: सावन में सूरज के तेवर सख्त, बादलों को नहीं मिल रहा हवा का साथ
 

monsoon-image-1.jpg

Latest Monsoon Update in MP

जबलपुर। शहर में सोमवार की झमाझम बारिश ने उम्मीद बंधाई थी कि अब सावन तरबतर करने को आया है, लेकिन मंगलवार को शहर में मंगलवार को दोपहर में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। मौसम ऐसा हो गया मानों सुबह से उमड़-घुमड़ रहे काले बादल अब झूमकर बरसेंगे। लेकिन कुछ देर में ही बारिश कमजोर पड़ गई। वहीं बुधवार को सुबह से बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चल रही है। जिससे उमस बढ़ गई है। मंगलवार को भी बारिश के बाद बाद बादल सुस्ताते रहे। अनुकूल सिस्टम के बावजूद हवा का बेहतर साथ नहीं मिलने से मंगलवार को भी इतना पानी नहीं बरसा कि शहर तर हो जाएं।

हवा का नहीं मिला साथ थोड़ी देर में थमी बारिश
अनुकूल सिस्टम के बाद भी झमाझम का इंतजार

 

sawan me barish kab hogi, <a  href=
weather update in madhya pradesh” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/07/06/rain_6253072-m.jpg”>

बहरहाल, दो-तीन दिन से आसमान में लगातार छाए बादलों ने सूरज को छिपाए रखा। आसपास के जिलों में बारिश से नमी भरी हवा आयी। बादल और नमी होने से गर्मी-उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। दोपहर में बारिश के बाद मंगलवार की शाम को मौसम अपेक्षाकृत शीतल बना रहा। सोमवार को रात में 4.2 मिमी और मंगलवार को दिन में12.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई। अभी तक सीजन में कुल बारिश 184.8 मिमी हो चुकी है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को पारा तकरीबन ठहरा ही रहा।

बारिश की उम्मीद : अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत थीं। दक्षिणी हवा 5 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को सम्भाग के जिलों में कुछस्थानों पर वर्षा हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो