scriptसावन का पहला सोमवार आज, इनकी किस्मत बदल देंगे महादेव | sawan somwar ka rashifal, 22 july 2019 horoscope in hindi | Patrika News

सावन का पहला सोमवार आज, इनकी किस्मत बदल देंगे महादेव

locationजबलपुरPublished: Jul 22, 2019 10:26:46 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का राशिफल 22 JULY 2019 । जानिए कैसा रहेगा आज का दिन । दैनिक राशिफल । सोमवार राशिफल

sawan 2019 somvar

lord shiva

मेष- आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।
वृषभ- आप जिन लोगों पर अतिविश्वास कर रहे हैं, वह आपको धोखा देने में लगे हैं। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।
मिथुन- पारिवारिक विवादों से तनाव में रहेंगे। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होगा। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क- समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।
सिंह- संतान की बुरी आदतों से आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।
कन्या– काम को टालना बंद करें। समझदारी और जिमेदारी से कार्य पूर्ण करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा।

sawan somvar, <a  href=
Rashifal , 22 july 2019, horoscope in hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/20/rashi_2142875_835x547-m_4870831-m.jpg”>

तुला- आपको हर बात याद दिलाना पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा मुश्किल से आएगा।
वृश्चिक– अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे। मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें।
धनु- अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है।
मकर– स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
कुम्भ- कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
मीन- काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो