scriptसावन का तीसरा सोमवार आज, शिव पूजा और नागपंचमी के योग से खुलेंगे किस्मत के द्वार | sawan somwar nag panchami : kismat chamkane ka tarika | Patrika News

सावन का तीसरा सोमवार आज, शिव पूजा और नागपंचमी के योग से खुलेंगे किस्मत के द्वार

locationजबलपुरPublished: Aug 05, 2019 09:56:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी

sawan somwar : sawan 2018 kab se shuru hoga

sawan somwar : sawan 2018 kab se shuru hoga

मेष- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।
वृषभ- जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचे।
मिथुन- जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले।
कर्क- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है । क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे।
सिंह- किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन-मुटाव होगा।
कन्या- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।

 

 

sawan somwar

तुला- आप की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
वृश्चिक- अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आपका विरोध करेंगे। भवन- भूमि के विवादों का अंत होगा।
धनु- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।
मकर- व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बाते करें।
कुम्भ- सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है।मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।
मीन- जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो