Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में 12 नवंबर की भी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और सभी ऑफिस

dev uthani gyaras 12 नवंबर की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दिन स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे हालांकि बैंकों में अवकाश नहीं रहेगा, यहां सामान्य कामकाज होता रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
dev uthani gyaras

dev uthani gyaras

public holiday: दीपावली के मौके पर शुुरू हुआ छुट्टियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। दिवाली पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक की लगातार 4 दिनों की छुट्टी के बाद अब 12 नवंबर का भी अवकाश कई जिलों में घोषित हो गया है। जबलपुर जिले में भी कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में 12 नवंबर को सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे।

जबलपुर में कलेक्टर दीपक सक्सेना (jabalpur collector deepak saxena) ने अपने जिले में 12 नवंबर का अवकाश घोषित किया है। जिले में देव प्रबोधिनी एकादशी यानि देवउठनी ग्यारस के मौके पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौगात दी गई है।

यह भी पढ़ें : एमपी में एक और दिन की छुट्टी मिली, सरकार ने 13 नवम्बर को घोषित किया अवकाश

कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश के अनुसार 12 नवंबर यानि मंगलवार के दिन जबलपुर जिले में देवउठनी ग्यारस की छुट्टी रहेगी। जबलपुर में साल 2024 का यह तीसरा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले कलेक्टर दो स्थानीय अवकाश घोषित कर चुके हैं।

जबलपुर कलेक्टर द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार जिले के बैंकों, कोषालयों, उपकोषालयोें को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। यानि देवउठनी ग्यारस पर जिलेभर के स्कूल और सरकारी ऑफिस तो बंद र​हेंगे पर बैंकों, कोषालयों, उप कोषालयोें में सामान्य कामकाज होगा।