जबलपुर

molestation- छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

जबलपुरJun 26, 2019 / 10:42 pm

tarunendra chauhan

molestation

जबलपुर. गढ़ा थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस के अनुसार 10वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सूरज भूमिया मंगलवार की देर रात को कल्लू किराना दुकान के पास गली में मिली। गली सूनसान होने पर बुरी नीयत से उसका दुपट्टा पकड़ लिया। मना करने पर जबरदस्ती छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह भाग गया। घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट पर आरोपी सूरज के विरुद्ध भादंवि की धारा 354, 354 क का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह राह चलते युवतियों और स्कूली छात्राओं से बदसलूकी करने से नहीं चूकते। इससे स्कूली छात्राएं परेशान हैं। पुलिस की रेड कोड और स्कूल, कॉलेजों के पास गश्त का भी असर देखने नहीं मिल रहा है। ये मनचले राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आते हैं। जहां भी अकेला देखते हैं इनके बदसलूकी का दौर शुरू हो जाता है। इन्हे न तो पकड़े जाने का खौफ है और न ही इज्जत का ख्याल। इसके चलते स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अभिभावक भी इन शोहदों की बदसलूकी की खबरों को सुनकर बच्चों को लिए चिंचित रहते हैं। यह लड़कि यों के छेडख़ानी से मना करने पर भी बाज नहीं आते हैं। बीच सडक़ पर दुपट्टा खींचना इनके लिए आम बात हो गई है।

Home / Jabalpur / molestation- छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.