scriptMolestation : स्कूल जा रही छात्रा का बीच रास्ते से अपहरण, छेड़छाड़ कर वीडियो बनवाया | school girl was kidnapped video goes viral of molestation | Patrika News

Molestation : स्कूल जा रही छात्रा का बीच रास्ते से अपहरण, छेड़छाड़ कर वीडियो बनवाया

locationजबलपुरPublished: Aug 10, 2019 01:25:51 am

Submitted by:

abhishek dixit

Molestation : किशोरी की शिकायत पर लार्डगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Facebook friend rape

फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

जबलपुर. 12वीं में पढऩे वाली 16 वर्षीय किशोरी का स्कूल जाते समय युवक ने अपहरण कर लिया। उसे मदन महल व सगड़ा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर रखा। वहां छात्रा से छेड़छाड़ की और अपने दोस्त से इसका वीडियो बनवा लिया। छात्रा को नौ घंटे बाद युवक घर से कुछ दूर पहले छोड़कर भाग गया। छात्रा ने डर के चलते परिजन को तीन दिन तक कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसने पहले बड़े पिता को बताया, फिर पिता के साथ लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार छात्रा शहर की है। पांच अगस्त को वह सुबह स्कूल के लिए निकली थी। लार्डगंज थाने के आगे गंजीपुरा चौराहे पर लल्ला रैकवार मिला। वह बाइक से था। उसने छात्रा को स्कूल छोडऩे की बात कही और बाइक पर बिठा लिया। लेकिन, वह उसे स्कूल के बजाय मदन महल क्षेत्र में रहने वाली अपनी मामी के घर ले गया। वहां छात्रा को धमकी दी कि वह किसी से कुछ नहीं कहेगी। इसके बाद वह वहां छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद आया, तो उसके हाथ में नए कपड़े थे। उसने छात्रा से स्कूल ड्रेस उतारकर नए कपड़े पहनने के लिए कहा। उसी दौरान लल्ला का साथी राजा गुप्ता भी पहुंच गया।

इसके बाद दोनों छात्रा को जबरन बाइक से सगड़ा ले गए। सगड़ा में लल्ला की नानी का घर है। वहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो राजा ने बना लिया। शाम सात बजे के लगभग दोनों छात्रा को लेकर उसके घर के पास पहुंचे और वहीं उतार कर चले गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, धमकी देने, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो