कॉरीडोर में लगी दुकानों को हटाया, सामाना किया जब्त, नगर निगम की कार्रवाई
– निगम के तीन विभागों ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिविक सेंटर, मालवीय चौक इलाके में हड़कम्प मचा दिया। बुलडोजर सहित अन्य साजोसामान के साथ निकले अतिक्रमण, स्वास्थ्य व बाजार विभाग के अधिकारियों ने कॉरीडोर पर कब्जा कर दुकान सजाने वालों को हटवा दिया, वहीं मॉल के सामने, मालवीय चौक पर सड़क पर सजे ठेले-टपरे जब्त कर लिए। रात दस बजे तक चली ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान सुपर मार्केट शराब दुकान के अहाता पर भी धावा बोला गया। अहाता में सड़ांध मारती गंदगी पाए जाने पर जुर्माना लगाया।अतिक्रमण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजवीर सिंह नयन ने बताया कि अतिक्रमण, स्वास्थ्य व बाजार विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रमुख बाजारों, भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर रोजाना रात को भी कार्रवाई करेंगे।
——————
कृषि विवि का ५४वां स्थापना दिवस, कृषि मंत्री बोले कृषि में नए अनुसंधानों की आवश्यकताÓ
– ‘किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य है। अल्प वर्षा के चलते सिंचाई के लिए पाइपों के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती है। कृषि में नवीन अनुसंधानों की आवश्यकता है। ये बात जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि के ५४वें स्थापना दिवस समारोह में शनिवार को कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहीं।
———————
इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी वर्ष पर पैदल मार्च, वरिष्ठों ने कहा ‘युवा कार्यकर्ता सेल्फी से दूर रहें
– कांग्रेसियों ने प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की सिविक सेंटर स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके बाद सेवादल की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में राष्ट्रभक्ति की धुन बजाते बैंड दल सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के संदेशों को बताने वाले बैनर, पोस्टर लिए थे। पैदल मार्च में कई जिलों से आए संगठक शामिल रहे।
——————–
राष्ट्रीय अधिवेशन का आज समापन: नृत्य-संगीत और काव्य रस की मनोरम प्रस्तुतियां
– दिनभर चले साहित्य मंथन के बाद अधिवेशन स्थल पर संध्या का समय सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। जहां स्थानीय बुंदेली गायक पंडित रूद्रदत्त दुबे का गायन ओंकारनाद और नर्मदाष्टक अविस्मरणीय बन पड़ा। लोक नाट्य संस्था का अहीर और राई नृत्य भी जोश और लोकसंस्कृति के रंग में भिगो गया। श्याम बैंड की मंचीय प्रस्तुति के बाद शहपुरा/डिंडौरी का गौंडी नृत्य आदिवासी अंचल में खींच ले गया। दूसरे दिन भी कवियों ने अपनी-अपनी भाषा विशेष की काव्य प्रस्तुतियां दीं।
———————————-
युवा उत्सव में धमाल, २२ में से १६ विधा में जबलपुर अव्वल
जबलपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज ने अभिनय और नृत्य की मुख्य विधाओं में बाजी मारकर स्टेट लेवल युवा उत्सव के प्रतिभागी बनने की डगर आसान कर ली। जैसे ही रिजल्ट सुना तो खुशियों के कारण ऑडिटोरियम में नाचने गाने लगे। यह माहौल शनिवार को रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में देखने मिला, जहां अंतरजिला युवा उत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। समूह लोकनृत्य, स्किट, माइम और ड्रामा में जबलपुर के प्रतिभागियों ने बाजी मारी, वहीं सांस्कृतिक रैली की चलित शील्ड डिंडौरी जिले को मिली।
—————————-