scriptसर्दी की वापसी से पहले शुरू हुआ गर्मी का सीजन | Season of Summer Begins Before Winter Returns | Patrika News

सर्दी की वापसी से पहले शुरू हुआ गर्मी का सीजन

locationजबलपुरPublished: Mar 01, 2019 10:36:21 pm

Submitted by:

abhimanyu chaudhary

उत्तरी हवा की रफ्तार से हुआ सर्दी का अहसाससीजन में चौथी बार सामान्य से 4 डिग्री कम हुआ पारा

winters in jodhpur

winters in jodhpur, weather update of jodhpur, belwa news, Bapini News, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जबलपुर, इस बार एक मार्च से शुरू हुए गर्मी के सीजन में भी सर्दी असर दिखा रही है। जबकि, पिछले वर्षों में 15 फरवरी तक ही सर्दी की वापसी हो जाती थी। सीजन में सर्दी ने चार वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ा, चार बार शीतलहर चली और सर्दी का सीजन भी 110 दिन से अधिक हो गया। पिछले आठ वर्षो के भीतर कभी मार्च में एेसा मौसम नहीं हुआ था।
जबलपुर में 8 नवम्बर को सर्दी शुरू हुई। इस बार उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आया और प्रभावी रहा। इस कारण उत्तर भारत की पहाडि़यों पर बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदलता रहा। गर्मी का सीजन शुरू होने के बावजूद भी लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। फिर होगा बादल बारिश का मौसममौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हुआ है। पूर्वी मप्र के जिलों में 3-4 मार्च को कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान पर बादल आएंगे और मौसम में परिवर्तन होगा। उत्तरी हवा के झोकों से सर्द हुआ मौसम शहर में शुक्रवार को दिन में उत्तरी हवा की रफ्तार-10-12 किमी प्रति घंटा रही। जबकि दिन भर की औसत रफ्तार सात किमी प्रति घंटा रही। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत की पहाडि़यों में बर्फबारी हो रही है और उधर से आने वाली हवा सर्दी बढ़ा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य सामान्य से चार डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जबकि पिछले वर्ष एक मार्च को अधिकतम तापमान 34.5और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। सीजन में चौथी पारा सामान्य से चार डिग्री से कम हुआ और मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान शीतलहर है। जबकि, सुबह की आद्र्रता 56 और शाम की आद्र्रता 26 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी ने बताया, शुक्रवार से आसमान साफ होगा। धूप के असर धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी लेकिन 3 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो