किशोरी ने प्यार समझा, शोहदा दो बच्चों का पिता निकला
16 साल की किशोरी उस समय ठगी रह गई, जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी दो बच्चों का पिता है। 22 वर्षीय युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकरबलात्कार करता रहा। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी शोहदे का नाम मदारछल्ला हनुमानताल निवासी समसुद्दीन अंसारी है। वह बाइक सुधारने का काम करता है। इसी तरह माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने 22 साल की युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। शादी की बात आई, तो शोहदे ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पीडि़त का कहना है कि आरोपी लगातार झूठ बोलता रहा।
मकान मालिक का बेटा बना प्यार का दुश्मन
शहर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली 23 वर्षीय युवती को मकान मालिक के बेटे ने प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। बाद में शादी करने की बात से अलग हो गया। बलात्कार का आरोपी आयुष यादव आखिर तक युवती की सहमति की बात करता रहा। जबकि, युवती का कैरियर ही खतरे में पड़ गया है। इसी तरह पाटन क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी की 10 साल बड़े नुनसर निवासी युवक से दोस्ती हुई। आरोपी सतीश बर्मन ने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया। उसके घर जाकर भी वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने शादी की बात कही, तो सतीश वादे से मुकर गया। किशोरी ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया।
प्यार को 'खेल बना दिया
भानतलैया बड़ी खेरमाई निवासी 28 वर्षीय युवती की प्रेम कहानी पर युवक की हैवानियत भारी पड़ी। ग्वारीघाट निवासी अनुज पाल ने युवती को चार साल तक 'लिव-इन रिलेशनशिपÓ में रखा। उसने युवती को अपने माता-पिता से भी मिलाया। शादी का झांसा देते हुए चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया। वहीं, 23 वर्षीय युवती के माता-पिता शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। युवती 2017 में तीन महीने तक बड़े पापा के घर मझौली में रहने गई थी। उसी दौरान उसकी दोस्ती 27 साल के प्रिंस शर्मा से हो गई। उसने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। युवती गर्भवती हुई, तो प्रिंस ने गर्भपात करा दिया। बाद में फिर बलात्कार किया। युवती फिर से गर्भवती है।
दुनियादारी बताते रहें
शादी या प्रेम का झांसा देकर बलात्कार करने की वारदातों को शहर के समाजविज्ञानी खतरनाक मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पहली जिम्मेदारी परिजन को उठानी पड़ेगी। पुलिस इस मामले में वारदात के बाद ही कुछ करती है। इसलिए युवक-युवतियों को हमेशा दुनियादारी के बारे में भी समझाते रहें। जानकारों का कहना है कि समाज के लिहाज से प्यार करना, शादी करना, कोई अनोखी बात तो है नहीं। लेकिन, इसका सामाजिक स्वरूप बनाए रखना भी उतना जरूरी है।
महिला सम्बंधी अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस समय-समय पर स्कूल और कॉलेजों में जागरुकता अभियान भी चलाती है।
संजय अग्रवाल, एएसपी, क्राइम ब्रांच