scriptशाकंभरी माता की पूजा से दूर होंगी सारी मुसीबतें, आज पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त: पंचांग | shakambari mata puja benefits,aaj ka panchang in hindi | Patrika News

शाकंभरी माता की पूजा से दूर होंगी सारी मुसीबतें, आज पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jan 03, 2020 10:12:18 am

Submitted by:

Lalit kostha

शाकंभरी माता की पूजा से दूर होंगी सारी मुसीबतें, आज पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त: पंचांग
 

,

Aakshaya Tritiya : जैन धर्म में ऐसे मनाते हैं अक्षय तृतीया पर्व,करौली के आगर्री गांव की पहचान अंबिका माता मंदिर से

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: ज: उलव्वल 7, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि – जया तिथि अष्टमी रात्रि 9.00 बजे तक उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्थी रहेगी। समय शुद्धि तथा लग्र शुद्धि होने पर अष्टमी तिथि के दिन चल, अचल संपत्ति का बंटवारा, खनिज सम्पदा का दोहन, कर्जनिपटारा, मित्रमिलन तथा व्यापारारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं रिक्ता तिथि में भी मंगलकारी कार्य विशेष शुभ नहीं माने जाते हैं।
योग- रात्रि 10.24 तक परिधि उपरांत शिव योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु दोनों ही नैसर्गिक योग मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योगर्- आज धान्य छेदन, प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन जैसे कार्य शुभ कल्याणकारी होते हैं।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात बव तदनंतर बालव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य शुभ सुखद है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र रेवति दिवस रात्रि पर्यंत रहेगा। रेवती नक्षत्र में प्राय: विवाह, यज्ञोपवीत, ग्रहारंभ ग्रहप्रवेश, व्यापार वाणिज्य वस्त्र व्यापार जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं अश्विनी नक्षत्र में शस्त्र निर्माण, औषधि सेवन, क्रय विक्रय जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। सेवारंभ हेतु भी यह नक्षत्र अत्यंत शुभ तथा सुखद माना जाता है।

panchang01.png

शुभ मुहूर्त – आज रक्त प्रवाल धारण, प्रसूति कार्य, पत्र लेखन, मित्र मिलन, हल प्रवहण, दत्तक पुत्र ग्रहण, पत्र लेखन तथा अनाज भंडारण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ एवं अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शाकंभरी देवी का पूजन करना परम कल्याणकारी तथा सौभाग्यकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संंचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,चा,ची, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मीन राशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार, आकर्षक समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी शिक्षा क्षेत्र में सफल होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो