scriptतीन अमावस्या का योग आज, शनि देव से लेकर यमराज को मनाने का शुभ दिन- पंचांग | shani amavasya ke totke, somvati amavasya, vat savitri katha in hindi | Patrika News
जबलपुर

तीन अमावस्या का योग आज, शनि देव से लेकर यमराज को मनाने का शुभ दिन- पंचांग

तीन अमावस्या का योग आज, शनि देव से लेकर यमराज को मनाने का शुभ दिन- पंचांग
 

जबलपुरJun 03, 2019 / 10:06 am

Lalit kostha

shani  jayanti

shani amavasya ke totke, somvati amavasya, vat savitri katha in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 28, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : कृष्ण, तिथि – दोपहर 3.30 तक पितर तिथि अमावस्या उपरंात नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। पितर तिथि प्राय: मांगलिक कार्य हेतु मंगलकारी नहीं मानी जाती है, इस तिथि में असद कार्य, विवाद कार्य अग्निविषयक कार्य पिण्डदान, तर्पण जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- दोपहर 10.20 तक सुकर्म उपरंात धृति योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ रहेगा।
विशिष्ट योग- आज शनि रिक्ता योग के कारण किसी विशेष शुभ कार्य का योग नहीं है, परंतु दैनिक कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से नाग उपरंात किस्तुघ्र तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण ेगणना सामान्य है।
नक्षत्र – ध्रु्रवसंज्ञक अधोमुखनक्षत्र रोहिणी रात्रि 12.44 तक उपरंंात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेत़ु शुृुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। विवाह, उपनयन, क्रय विक्रय, सेवारंभ, व्यापारारंभ हेतु यह नक्षत्र अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। आज पितर अमावस्या के कारण मांगलिक कार्य करना उपयृक्त नहीं रहेगा।

shani amavasya ke totke

शुभ मुहूर्त – इष्टिका दहन, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन, भ्रमणमनोरंजन, मित्रमिलन, सेवारंभ, बागबगीचा, पौधरोपण जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ तथा सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ अमृत तथा रात्रि 6.00 से 7.30 चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : सोमवती अमावस्या , शनि अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या का विशेष व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: शाम 4.30.00 से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ओ,वा,वी,वू अक्षर सेे आरंभ कर सकते हैं। रोहिणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृष होगी, राशि स्वामी शुक्र तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। वृष राशि के तथा रोहिणी नक्षत्र में जन्मे बालक प्राय: सुंदर, प्रतिभावान, रूपवान, धैर्यवान, चतुर, विवेकवान, प्रकृति प्रेमी, वाणीचातुर्य में निपुण तथा अत्यंत प्रशन्नचित्त स्वभाव के होते हैं। शिक्षा में सफल रहते हैं।

Home / Jabalpur / तीन अमावस्या का योग आज, शनि देव से लेकर यमराज को मनाने का शुभ दिन- पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो