scriptशनिदेव की नजर है इस राशि के जातकों पर, जानिए क्या होगा असर: राशिफल | Shani Ki Tedhi Najar Se Bachne Ke Upay, today horoscope 27 june 2020 | Patrika News

शनिदेव की नजर है इस राशि के जातकों पर, जानिए क्या होगा असर: राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 27, 2020 10:23:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

शनिदेव की नजर है इस राशि के जातकों पर, जानिए क्या होगा असर: राशिफल
 

Good days will come by the grace of Shani Dev

Shanidev

मेष- जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ- कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी।
मिथुन- तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।
कर्क- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
सिंह- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख मिलगा।
कन्या- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

video rashifal of 26 june 2020 friday aaj ka video horoscope

तुला- विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। उत्साह की कमी रहेगी।
वृश्चिक– प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
धनु- नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। खुद पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।
मकर- अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज ले सकते हैं।
कुम्भ- जरूरतमंद की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें।
मीन- घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमान आ सकते हैं। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में गलत फैसले न लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो