script

शनिवार को ग्रहों की चाल बदली, जानें शुभ मुहूर्त और चौघडिय़ा: आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Oct 12, 2019 09:15:15 am

Submitted by:

Lalit kostha

शनिवार को ग्रहों की चाल बदली, जानें शुभ मुहूर्त और चौघडिय़ा: आज का पंचांग
 

तू  मेरी जिंदगी है... तू ही मेरी पहली चाहत तू ही आखिरी है- राधा

तू मेरी जिंदगी है… तू ही मेरी पहली चाहत तू ही आखिरी है- राधा

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 12, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल
तिथि -रिक्ता तिथि चतुर्दशी रात्रि 12.5 तक उपरांत पूर्णा तिथि पूर्णिमा तिथि रहेगी। रिक्ता तिथि चतुर्दशी सभी प्रकार के मंगलकारी कार्य हेतु शुभ नहीं मानी जाती है, परंतु समय शुद्धि होने पर दैनिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में औषधि सेवन, कर्जनिपटारा, असद कार्य, अग्रिशमक कार्य अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।
योग- रात्रि 5.52 तक धु्रव उपरंात व्याघात योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य तथा दैनिक कार्य हेतु शुभ रहेंगे।
विशिष्ट योग- ग्रहयोग के आधार पर आज किसी विशिष्ट कार्य का शुभ मुहूर्त नहीं है, दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

shaniwar ka panchang,12 october 2019 hindu calendar

नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराभाद्रपद दिवस रात्रि पर्यंत रहेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र स्थिर चरक नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषिकार्य, अनाज भंंंडारण, वास्तु, पशुचिकित्सा तथा पौधरोपण जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। वहीं रेवती नक्षत्र सभी प्रकार के कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज नृत्यकलारंभ, बीजबपन, पत्रलेखन, अनाज भंडारण, व्यापारिक यात्रा, सेवारंभ, कलारंभ, विपणिव्यापार जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : शनिवारयुक्त रिक्ता तिथि चतुर्दशी श्री हनुमत दर्शन तथा हनुमत आराधना हेतु अत्यंत मंगलकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।

panchang03.jpg

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्याराशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 बजे से 10.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दू,ध,क्ष अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु रहेंगे। इस नक्षत्र में जन्मे जातक प्राय: मिलनसार, लज्जाशील, धार्मिक, बुद्धिमान विवेकवान, सामाजिक सेवा में रुचि तथा उदारवादी प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन में शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करने के योग की सम्भावना रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो