scriptपार्थिव शिवलिंग निर्माण और शिव पुराण | shiv puran katha in hindi | Patrika News

पार्थिव शिवलिंग निर्माण और शिव पुराण

locationजबलपुरPublished: Aug 08, 2019 06:27:54 pm

Submitted by:

Sanjay Umrey

श्रावण मास में धार्मिक आयोजन: कहीं बन रहे शिवलिंग, कहीं अखंड मानस का पाठ

shiv puran katha

shiv puran katha

जबलपुर। सावन माह में संस्कारधानी में हर दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। माह के उपलक्ष्य में शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर में बुधवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव पुराण कथा प्रारम्भ की गई। इसके पहले ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानंद के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई।
व्यास पीठ से स्वामी चैतन्यानंद ने कहा, सावन माह में शिव पुराण कथा सुनने से भक्त भव सागर से मुक्ति पा सकते हैं। भगवान शिव की कृपा से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। इस मौके पर राजेंद्र शास्त्री, बीके पटेल, नीता पटेल, ऋचा मिश्रा, गीता गुप्ता, मनोज सेन, राधा शुक्ला, गौरीशंकर तिवारी, प्रकाश द्विवेदी, शशिकांत तिवारी एवं शिखा तिवारी उपस्थित थीं।
कालीधाम में अखंड पाठ
श्री सिद्ध शक्ति पीठ कालीधाम में गुरुवार शाम 5 बजे से अखंड मानस पाठ शुरू हुआ। आश्रम के अनिल उसरेटे ने बताया, दंडी स्वामी कालिकानंद के सान्निध्य में शुक्रवार सुबह 10 बजे महाकाली का महाअभिषेक किया जाएगा।
मानस गान प्रतियोगिता 11 अगस्त से गढ़ा में
श्री संकट मोचन हुनमान मंदिर गौतमगंज गढ़ा में तुलसी जयंती के मौके पर 11 अगस्त से मानस गान प्रतियोगिता होगी। पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के बीच दोपहर 12 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।
रानीताल: अखंड मानस पाठ के 41 साल पूरे
श्री संकट मोचन सिद्ध मंदिर रानीताल चौक में अखंड मानस के 41 साल पूरे हो गए।
मंदिर के महंत रामराघव चतुर्वेदी ने बताया कि आठ अगस्त 1978 को अखंड मानस पाठ प्रारम्भ हुआ था। इस अवसर पर आठ अगस्त को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी और सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन किया जाएगा।
महिला मंडल ने नर्मदा तट पर किया पाठ
श्रीराम मानस महिला मंडल की सदस्यों ने गोस्वामी तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नर्मदा तट पर मानस पाठ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संध्या दुबे, मोहिनी पांडे, पुष्पा शर्मा, शीला बाजपेयी, सुमन राय, पार्वती विश्वकर्मा, अनीता दुबे एवं श्वेता दुगे उपस्थित थीं। मानस पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
सैनिकों के संग मनाएंगी रक्षाबंधन
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय गंगानगर की छात्राएं आठ अगस्त दोपहर 2 बजे मालवीय चौक पर सैनिकों के संग रक्षाबंधन मनाएंगी। व्यवस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
मानस अलंकरण समारोह हुआ
श्री हनुमत भक्त मंडल के तत्वावधान में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान किया गया। आम जन में मानस के प्रति रुचि जगाने वाले नेमा समाज के डॉ. राजेंद्र नेमा एवं प्रवीण नेमा को मानस अलंकरण प्रदान किया गया। इसअवसर पर मनीष कदम, सोहन नामदेव, किशोर साहू, रामू अग्रवाल, सुभाष सोनी, संदीप पटेल, राकेश साहू, रत्नेश सोनकर उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो