scriptये है आठ लाख रुपए का शिवलिंग,खासियत देख लोग हैरान, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन | shivling sold of highest price jabalpur news bulletin 18 september | Patrika News

ये है आठ लाख रुपए का शिवलिंग,खासियत देख लोग हैरान, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

locationजबलपुरPublished: Sep 18, 2017 05:08:47 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर, नरसिंहपुर गाडरवारा और कटनी की ताजा खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

shivling, mahadev

shivling of boreshwar mahadev

डॉक्टर सहित स्वाइनफ्लू के तीन संदिग्ध मरीज आए सामने, वायरोलॉजी लैब का मेंटनेंस होने के कारण रविवार को नहीं हुई जांच, आज भेजे जाएंगे नमूने
स्वाइनफ्लू के रविवार को तीन और नए संदिग्ध मरीज सामने आए। इनमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक विभाग प्रमुख सीनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। तीनों मरीजों के नमूने जांच के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जनजाति आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र स्थित वायरोलॉजी लैब भेजे जाएंगे। रविवार को वायरोलॉजी लैब का रखरखाव होने से जांच नहीं हुई। जानकारी के अनुसार मेडिकल के जिन सीनियर डॉक्टर को स्वाइनफ्लू होने का संदेह है। उन्हें घर पर ही आइसोलेटड रहने की सलाह दी गई है। स्वाइनफ्लू सी केटेगिरी के तहत टेमीफ्लू की दवा के डोज भी दे दिए गए हैं। वहीं शहर व दमोह की एक अन्य महिला को स्वाइनफ्लू के संदेह में भर्ती किया गया है। दोनों महिलाओं को संक्रमण व कफ की शिकायत है। एक की हालत इनमें से गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
————————
द्रोणिका बेअसर, नहीं बुझ रही धरती की प्यास, खंड बारिश के बाद भी उमस गर्मी बरकरार
बादलों की मौजूदगी के बीच उत्तरी-पूर्वी हवाएं नमी बढ़ा रही हैं, लेकिन धरती की प्यास नहीं बुझ रही है। शहर में सोमवार को लोग गर्मी से हलाकान रहे। सीजन में अब तक ८५०.९ मिमी बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष १७ अगस्त तक १४१२ मिमी हो चुकी थी। अधिकतम तापमान ३३ और न्यूनतम तापमान २६.६ डिग्री दर्ज किया। सुबह की आद्र्रता ८४ रही। उत्तर पूर्वी हवा की रफ्तार ४ किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार मप्र से होकर द्रोणिका गुजर रही है। पश्चिमी मप्र और मध्य उत्तर प्रदेश पर कम दबाव का चक्रवात है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
———————
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे, सफाई की, शहरभर में चलाया स्वच्छता अभियान, रोपे गए पौधे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सफाई अभियान के साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। पौधारोपण किया गया। चिकित्सा शिक्षा तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन ने नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कॉलेज के महिला कैंसर वार्ड में मरीजों को फल वितरित किये ।
रेलवे स्टेशन पर सांसद राकेश सिंह के साथ विधायकों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर सांसद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है कि देश में स्वच्छता जैसे गंभीर विषय पर लोगों ने ध्यान देना शुरू किया है और स्वच्छता को मिशन बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
——————–
पक्ष विरोधी साक्षी समस्या एवं समाधान विषय पर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यशाला,
जिला लोक अभियोजन अधिकारी कार्यालय सम्भाग जबलपुर की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को पक्ष विरोधी साक्षी समस्या एवं समाधान विषय पर सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव मौजूद थे। डीआईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी व एसपी शशिकांत शुक्ला समेत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।
———————-
सदर और गढ़ा क्षेत्र में गूंजी रामलीला की अलख, गोविंद गंज में राम की लीला ने मनमोहा
शहर की रामलीला समितियों के पात्र भक्ति और अभिनय का लोहा मनवाने को तत्पर हैं। पांच क्षेत्रों में रामलीला मंचन शुरू हो गए हैं। सदर और गढ़ा में रविवार रात मुकुट पूजन चल समारोह निकला तो दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहीं गोविंदगंज रामलीला में श्रीराम ने सभी का मन मोह लिया। श्री धनुष यज्ञ रामलीला समिति के तत्वावधान में सदर की गलियों में साज-सज्जा के साथ मुकुटों का चल समारोह निकला। बैंड की धुन पर भक्ति की अलख गूंजी।
———————–
सृजन शिल्पी की जयंती पर झांकी में दिया राष्ट्रीय चेतना का संदेश
सृजन शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की झांकियों की सृजनशीलता ने चल समारोह में श्रद्धालुओं को मन मोहा। मालवीय चौक से शाम को शुरू हुए समारोह में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, स्वच्छता अभियान और मेक इन इंडिया की झांकियों ने धर्म के साथ राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया तो बैंड की धुन पर भक्तिभाव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
——————–
नहर में नहाते समय फिसला पैर तेज बहाव में गुम हो गया किशोर, लमकना वितरण नहर की घटना, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे
खुड़ावल रोड स्थित लमकना वितरण नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर पानी के तेज बहाव में डूब गया। घटना रविवार दोपहर डेढ़ से दो बजे की बीच की है। जानकारी लगते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण किशोर का पता देर शाम तक नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोर की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।
———————
नृत्यांजलि कथक केन्द्र के कला साधकों ने मंच पर किया कमाल, कथक प्रवाह में बही नृत्य सरिता
पंछी बनूं उड़ती फिरूं मस्त गगन में आज में आजाद हूं दुनिया के चमन में… गीत पर जब कथक नृत्य साधकों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की झंकार गूंजी तो हॉल तालियों से गंूज उठा। अवसर था नृत्यांजलि कथक केन्द्र के कार्यक्रम कथक प्रवाह का, जिसमें ८० से अधिक बच्चों ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति बम-बम बोले गीत पर थिरकते हुए अद्भुत रही।
———————
क्राफ्ट मेले में आए पंचधातु के शिव और कृष्ण
८ लाख रुपए की कीमत वाली पंचधातु की मूर्ति, कांजीवरम साडिय़ां, लकड़ी शिल्प में कटहल की एक लकड़ी में बनी हुई मूर्तिया खास हैं। मूर्तियों से अपने घर की शोभा बढ़ाना चाहते हैं तो यह एक सुनहरा मौका है। साथ ही ट्रेडीशनल ज्वैलरी हैदराबादी मोती, जूतियां, लैदर, कारपेट, बेडशीट और मदुरई की कॉटन साड़ी कांजीवरम की सिल्क साड़ी और साउथ का कॉटन ड्रेस मटेरियल बिक्री के लिए आया है। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात 9.30 निर्धारित है। तमिलनाडू हैण्डीक्राफ्ट डवलपमेन्ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 20 सितम्बर तक होटल समदडिया इन रसल चौक में पुम्पूहार आल क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक से बढ़कर एक शिल्प लोगों को लुभा रहा है।

अन्य खबरों के लिए देखें न्यूज वीडियो बुलेटिन- 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो