scriptपार्थिव शिवलिंग का कर रहे रुद्राभिषेक | shravan mas me anushthan in hindi | Patrika News

पार्थिव शिवलिंग का कर रहे रुद्राभिषेक

locationजबलपुरPublished: Jul 22, 2019 06:37:37 pm

Submitted by:

Sanjay Umrey

श्रावण मास में संस्कारधानी में जगह-जगह हो रहे आयोजन

savan mas

savan mas

जबलपुर। श्रावण मास में संस्कारधानी में जगह-जगह विविध आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। कहीं श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। सभी जगह श्रद्धालु आस्था पूर्वक शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
श्रावण मास पर पुरानी जगदंबा कॉलोनी शिवशक्ति दुर्गा मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं वेद मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया जा रहा है। आयोजन 15 अगस्त तक चलेगा। मंदिर पुजारी रामभजन शास्त्री के अनुसार भगवान भूत भावन का अभिषेक करने से जीव को इच्छित फल की प्राप्ति होती है। भोले बाबा का नाम ही भोले भंडारी है।
मंंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा
श्रावण मास में शिव के पूजन के लिए मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया है। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। श्रावण मास पर मंदिरों में शिवलिंग का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार हो रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक का क्रम भी अनवरत जारी है। श्रृद्धालु भगवान भोलेनाथ का पूजन करके मनोकामना पूरी होने की कामना कर रहे है।
मक्रवाहिनी मंदिर में शिवलिंग निर्माण व पूजन
पानदरीबा स्थित मक्रवाहिनी मंदिर में सोमवार को प्रतिवर्षानुसार शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक पूजन कार्यक्रम किया गया। यह अनुष्ठान श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा। पूजन पंडित नरेंद्र कृष्ण कर रहे हैं।
भागवत कथा का वर्णन
बीटी तिराहा स्थित आनंद सिंधु आश्रम में हिंगलाज सेना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन कथा व्यास दीदी लक्ष्मीमणि शास्त्री कथा वर्णन कर रहीं हैं। सोमवार को हुए आयोजन में ब्रह्मचारी चैतन्यानंद सहित आदि उपस्थित थे।
प्रेम भिक्षाम देहि अर्ज के साथ श्रद्धालुओं ने किया संकीर्तन
चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को धनवतंरि नगर में संकीर्तन का आयोजन किया गया।
प्रेम भिक्षाम देहि अर्ज के साथ श्रृद्धालुओं ने भव्य संकीर्तन किया। प्रभु नाम सुमिरन किया। इस अवसर पर रामूलाल कुदरिया, देवेंद्र नेमा, कुंदनलाल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सोमवार को सुबह 8 बजे से शांति नगर में संकीर्तन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो