scriptसबसे ऊंची मटकी – गिरते-पड़ते रहे गोविंदा, करते रहे कोशिश, वीडियो में देखें मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दृश्य | shrikrishna janamashtami 2018- dahi handi of mp | Patrika News

सबसे ऊंची मटकी – गिरते-पड़ते रहे गोविंदा, करते रहे कोशिश, वीडियो में देखें मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दृश्य

locationजबलपुरPublished: Sep 03, 2018 08:55:20 am

Submitted by:

deepak deewan

मटकी फोड़

dahi handi

dahi handi

जबलपुर. संस्कारधानी में हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। शहर में रविवार से ही जन्माष्टमी उत्सव शुरु हो गया था। देर रात तक अनेक जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी शामिल था। घरों-मंदिरों में आज अद्र्धरात्रि में जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पूर्व संध्या से शुरू हुए कार्यक्रमों के कारण संस्कारधानी कृष्ण भक्तिमय हो गई। शहर में सोमवार को निकलने वाली शोभायात्राओं के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

गोपालबाग में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। यहां सबसे ऊंची मटकी रखी गई जिससे फोडऩे के लिए गोविंदाओं में होड़ मची रही। मटकी फोडऩे का पहला प्रयास स्व प्यारेलाल अखाड़ा ने किया। गोविंदा एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते रहे और फिर खड़े होकर मटकी फोडऩे की कोशिश करते रहे।

भजनों की धुन पर भक्त भाव विभोर
श्री सनातन धर्म सभा श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर में भजनों की धुन पर भक्त भाव विभोर हो गए। कथा वाचक एवं गायक गोविंद सखा एवं अजय पाठक ने राधा तत्व की विवेचना की।
शोभायात्रा निकाली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर में श्री राधाकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कर जन्मोत्सव मनाया गया। श्री लाल बाबा सेवा समिति धनवंतरि नगर के लोगों ने रविवार शाम धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। सोमवार को भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य बृजेश मिश्रा एवं पुजारी राजेश शर्मा ने पूजन अर्चन किया।
संकीर्तन मंडल
चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, नेमा मानस मंडल एवं अन्य मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में शामिल दल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में संकीर्तन किया जाएगा। मनमोहन दुबे ने बताया कि जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक के दल में 108 प्रकार की धुन पर संकीर्तन किया जाएगा।
अखंड मानस पाठ
श्री सुप्तेश्वर विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार को गणेश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर समिति के अनिल कुमार सिंह ने बताया सुबह नौ बजे अखंड मानस पाठ शुरूहोगा। भगवान को 56 भोग अर्पित
किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो