scriptshubh ashubh yog : आज कोई भी शुभ कार्य न करें, उठाना पड़ेगा नुकसान: पंचांग | shubh ashubh yog today, aaj ka panchang in hindi | Patrika News

shubh ashubh yog : आज कोई भी शुभ कार्य न करें, उठाना पड़ेगा नुकसान: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jan 24, 2020 10:22:53 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज कोई भी शुभ कार्य न करें, उठाना पड़ेगा नुकसान: पंचांग
 

panchang.png

आज कोई भी शुभ कार्य न करें, उठाना पड़ेगा नुकसान: पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 28, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि – सूर्योदय से अर्धरात्रि 03.11 मि. तक पूर्णा संज्ञक अमावस तिथि रहेगी पश्चात नंदा संज्ञक एकम तिथि लगेगी। अमावास्या में पितृगण पूजित होने पर सदैव प्रसन्न होकर प्रजावृद्धि, धन-रक्षा, आयु तथा बल-शक्ति प्रदान करते हैं। अत: मानव को चाहिए कि पितरों को भक्तिपूर्वक पूजा के द्वारा सदा प्रसन्न रखें। प्रतिपदा तिथि में अग्निदेव की पूजा करे तो उसे समस्त धान्य और अपरिमित धन की प्राप्ति होती है।
योग- सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.24 मि. तक वज्र योग रहेगा पश्चात सिद्धि योग लगेगा। वज्र योग के स्वामी वरुणदेव माने जाते हैं जबकि सिद्धि योग के स्वामी गजाननजी महाराज माने गए हैं।
विशिष्ट योग- वज्र योग को अशुभ योग माना गया है। किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए वज्र योग के प्रथम 03.36 मि. का त्याग करना चाहिए। सिद्धि योग बेहद शुभ होता है। इसमे किए गए धार्मिक कार्य सफल होते हैं।
करण- सूर्योदय से दोप. 02.45 मि. तक चतुष्पद नामक करण रहेगा पश्चात नाग नामक करण लगेगा। इसके पश्चात किंस्तुघ्न नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.45 मि. तक धु्रव स्थिर उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा पश्चात चर चल श्रवण नक्षत्र लगेगा। वर-वधू की दिखाई रस्म, सगाई, विवाह आदि के लिए उत्तरा षाढ़ा एवं श्रवण दोनों नक्षत्र शुभ माने गए हैं। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण दोनों नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।

 

 

panchang01.png

आज के मुहूर्त – आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- प्रात: 07.09 मि. से 11.14 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। दोप. 12.36 मि. से 01.57 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 04.40 मि. से सायं: 06.02 मि. तक चंचल का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व – देवपितृकार्य की माघी अमावस्या। मौनी अमावस। त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा)। द्वापर युगादि अमावस्या। थै अमावस्या (द.भा.)। अद्र्ध कुम्भ पर्व (प्रयागराज)। मकर वायु (केरल)। महोदय योग। प्रात: 09.52 मि. पर शनि ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

चंद्रमा – सूर्योदय से प्रात: 07.39 मि. तक चंद्रमा अग्नि तत्व की धनु राशि में रहेंगे पश्चात पृथ्वी तत्व की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। दिशाशूल – पश्चिम दिशा में। राहु काल – प्रात: 11.14.37 से दोप. 12.36.11 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (भे, भो, जा, जी, खी) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से प्रात: 07.39 मि. तक धनु राशि रहेगी पश्चात मकर राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 20 वर्ष की आयु में होगा। इनकी पर्यटन के प्रति रुचि रहेगी। प्राय: मनस्वी व वाचाल होंगे। इनके पास सामान्य धनसम्पदा रहेगी। संगीत का विशेष शौक रहेगा। धनु राशि में जन्मे जातक को चतुर स्वार्थी होने से बचना चाहिए। मकर राशि में जन्मे जातक को स्त्रीआसक्त होने से बचना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो