जबलपुरPublished: May 12, 2023 01:26:47 pm
Lalit kostha
दुर्लभ तांत्रिक मंदिर: जहां धुएं की धुंध में दिखता है बाबा भैरव नाथ का बाल रूप
जबलपुर। संस्कारधानी के सिद्ध दरबारों में शामिल ऐतिहासिक बाजना मठ अपनी स्थापत्य कला के साथ ही कई रहस्यों को समेटे हुए आज भी आस्था का केन्द्र बना हुआ है। इतिहासकारों के अनुसार बाजना मठ की हर ईंट शुभ नक्षत्रों में मंत्रों से सिद्ध कर जोड़ी गई हैं। इस कला एवं तंत्र साधना के देश में कुल तीन ही मंदिर हैं। जिनमें जबलपुर का बाजनामठ, व एक-एक काशी और महोबा में हैं।