scriptSingle use plastic- पर्यावरण के दुश्मनों का चुन-चुन के खात्मा करेगा यह शहर | Single use plastic will end from jabalpur | Patrika News
जबलपुर

Single use plastic- पर्यावरण के दुश्मनों का चुन-चुन के खात्मा करेगा यह शहर

गांधी जयंती से 10 मार्च के बीच शहर से खत्म हो जाएगा सिंगल यूज प्लास्टिक
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की गाइड लाइन के बाद जिला प्रशासन व नगर निगम की मुहिम

जबलपुरSep 27, 2019 / 11:45 pm

shyam bihari

single used plastic : भारत हर साल पैदा करता है 94.6 लाख टन प्लास्टिक कचरा

single used plastic : भारत हर साल पैदा करता है 94.6 लाख टन प्लास्टिक कचरा

शहर में प्लास्टिक कचरे की स्थिति
– 25 टन के करीब प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकल रहा है।
– 12 टन इसमें सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक होने का अनुमान।
– 10 प्रतिशत के करीब पॉलीथिन है प्लास्टिक कुल कचरे में।
– 01 लाख से ज्यादा बोतलबंद पानी, ड्रिंक का रोजाना प्रयोग।
– 50 लाख रुपए से ज्यादा का शहर में प्लास्टिक का कारोबार।
इन्हें किया जाएगा प्रतिबंधित
– पेयजल की पीईटी/पीईटीई से निर्मित 200 मिली या उससे कम मात्रा वाली बॉटल।
– पानी सहित सभी तरह के पाउच और सेसे (दूध एवं दवा जैसी सामग्री के अलावा)
– हैंडिल सहित एवं हैंडिल रहित प्लास्टिक और नॉन बोवन प्लास्टिक शॉपिंग बैग।
– थर्मोकोल व प्लास्टिक से निर्मित डिस्पोजेबिल कटलरी आइटम्स।
– इसमें प्लेट, कप, गिलास, बाउल, फोर्क, स्ट्रॉ और फूड पैकेजिंग कंटेनर शामिल।
– प्लास्टिक एवं थर्मोकोल का साज-सज्जा के लिए उपयोग।
इन्हें दिया जाएगा बढ़ावा
– स्टील एवं सिरामिक से निर्मित क्रॉकरी
– इसमें प्लेट, चम्मच, फोर्क, कप, गिलास, कंटेनर, बॉटल शामिल।
– पेपर स्ट्रॉ, पेपर प्लेट, दोना-पत्तल, पत्तों से निर्मित बाउल।
– केले के तने, नारियल के पत्तों से निर्मित प्लेट एवं बाउल।
– पेपर बैग, जूट और नारियल जूट एवं कपड़े के बैग।
जबलपुर। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इस गाइड लाइन के बाद जिला प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत अगले महीने से छोटे पाउच, कैरी बैग, डिस्पोजेबिल कटलरी, सजावटी सामग्री का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। नगर निगम की ओर से 10 मार्च तक शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने की डैड लाइन तय कर दी गई है। उधर रेलवे ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने परिसर में डिस्पोजल की जगह कुल्हड का उपयोग शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन व नगर निगम के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं हो इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिए गए हैं। जागरुकता अभियान के साथ ही कारोबारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। नगर निगम द्वारा इसके लिए जोन स्तर पर टीम गठित की जाएगी। निगम के द्वारा पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग समाप्त कर दिया गया है।
इनको दिया जाएगा प्रोत्साहन
प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के स्थान पर वैकल्पिक उत्पादों जैसे कपड़े व पेपर के बैग, कुल्हड़ के उपयोग को बढ़ावा देने अभियान चलाया जाएगा। इनके उत्पादन पर कारोबारियों को ऋण सहित अन्य सरकारी रियायत दी जाएगी। आम लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
चरणबद्ध किए जाएंगे प्रतिबंधित
– हर तरह के प्लास्टिक कैरी बैग (हैंडिल सहित एवं हैंडिल रहित)
– प्लास्टिक कप/गिलास, स्ट्रॉ एवं अन्य उत्पाद
– थर्मोकोल से बने हुए कटलरी एवं साज-सज्जा की वस्तुएं
कठौंदा प्लांट में होंगे नष्ट
सिंगल यूज प्लास्टिक के जो अपशिष्ट है पहले चरण में उनके व्यय व परिवहन एवं विनिष्टीकरण पर खर्च किया जाएगा। सभी अपशिष्ट कठौंदा स्थित प्लांट में नष्ट होंगे। इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का फ्रेमवर्क बनाकर मेनुअल अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास। संग्रहण एवं परिवहन के साथ-साथ स्त्रोत पर ही प्लास्टिक कचरे का पृथक्ककरण होगा। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में आने वाले उतपादों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोगों को इसके नुकसान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। सभी विभागों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि इसका उपयोग रोका जाए। नगर निगम के साथ विस्तृत कार्ययोजना के साथ प्लास्टिक का उपयोग समाप्त करने कार्य किए जाएंगे।
भरत यादव, कलेक्टर

नगर निगम की ओर से गांधी जयंती से शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने अभियान चलाया जाएगा। गांधी जयंती से शुरू होकर यह अभियान 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के साथ ही जागरुकता अभियान चलाएंगे।
आशीष कुमार, कमिश्नर नगर निगम

सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए शासन द्वारा गाइडलाइन तय कर दी गई है। प्लास्टिक प्रतिबंध कार्ययोजना को अलग-अलग चरण में लागू किया जाना है।
पीएस बुंदेला, क्षेत्रीय निदेशक, मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल

Home / Jabalpur / Single use plastic- पर्यावरण के दुश्मनों का चुन-चुन के खात्मा करेगा यह शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो