जबलपुर

Ganja smuggling : साढ़े सात किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों का गढ़ बनती जा रही संस्कारधानी
 

जबलपुरJul 20, 2019 / 08:54 pm

tarunendra chauhan

Ganja Smuggling Hindi News patrika

जबलपुर. शहर मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन अफीम, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे हैं। शहर में इन दिनों युवाओं को नशे का आदी बनाने प्रदेश के बाहर से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ शहर में सप्लाई किया जा रहा है। कुछ रोज पहले राजस्थान का युवक साढ़े चार किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। इसी प्रकार दो सप्ताह में 60 से 70 किलो गांजा पुलिस जप्त कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है। 19 जुलाई की रात अलग-अलग स्थलों से गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बरगी पुलिस ने सगड़ा में खेरमाई मंदिर के कुएं के पास दबिश देकर गांजा तस्कर को शुक्रवार देर रात दबोच लिया, उसके पास से सात किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया गांजा तस्कर देवद्वार सालीवाड़ा निवासी सौरभ उर्फ सुनील साहू है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

सवा किलो गांजा जप्त
थाना खितौला में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मुकेश उपाध्याय निवासी पहरेवा को उसके घर पर पकड़ा। उसके हाथ में एक सफेद थैला था, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें सवा किलो गांजा मिला। गांजा जप्त करते हुए पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुखबिर के बताए स्थान पर खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। उसने अपना नाम मुकेश उपाध्याय निवासी पहरेवा बताया। थैले की तलाशी लेने पर पॉलीथिन में एक किलो 200 ग्राम गांजा मिला। आरोपी युवक से गांजा कहां से मिला के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Home / Jabalpur / Ganja smuggling : साढ़े सात किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.