scriptबारातघर में घुस गया सांप, मच गया हड़कंप, देखिए वीडियो | Snake entered into marriage lawn | Patrika News
जबलपुर

बारातघर में घुस गया सांप, मच गया हड़कंप, देखिए वीडियो

तोता के अंडों पर पड़ी सांप की नजर, गोलछा बारात घर के पास सड़क जाम

जबलपुरAug 16, 2017 / 03:42 pm

Premshankar Tiwari

Snake entered into marriage lawn

Snake entered into marriage lawn

जबलपुर। एक सांप भटककर बुधवार को तीसरे रेल पुल के पास तक पहुंच गया। आम लोगों की भीड़ के बीच एक सांप एक बारातघर की सीमा में प्रवेश कर दिया। सांप पर नजर पड़ते ही लोगों में हड़कंप में मच गया। लेकिन सांप की नजर तोता के अंड़े पर थी। लोगों के बीच से गुजरकर सांप पास के एक पेड़ पर सरसराते चढ़ गया। गोलछा बारात घर के पास सांप की फुर्ती और पेड़ पर चढऩे की चाल जिसने भी देखी वह हैरान रह गया। पेड़ पर सांप चढऩे के खबर जैसे ही फैली वहां सड़क पर जाम लग गया। वृक्ष की डाली में झूलते सांप के नीचे गिरने के भय से राहगीरों ने सड़क से आवाजाही बंद कर दी। करीब दो घंटे तक सड़क किनारे दहशत का खेल चला।
टकटकी लगाए खड़े रहे लोग
सांप के वृक्ष पर चढऩे की खबर जैसे ही फैले बारातघर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर व्यक्ति सांप की झलक देखने के लिए टकटकी लगाए खड़ा था। लेकिन लोगों की भीड़ से घबराया सांप ही काफी देर तक पत्तियों और वृक्ष की शाखा के बीच छिपा रहा। काफी देर बाद लोगों को सांप का पिछला हिस्सा नजर आया। इसके साथ ही लोगों में फिर कौतुहल बन रहा।
घोंसले के ऊपर मंडराता रहा तोता
जिस वृक्ष पर सांप चढ़ा था वहां पर तोता का घोसला था। सांप के वृक्ष पर चढ़ते ही तोता आवाज करने लगा। उसे अनहोनी का आभास हो गया था। लेकिन सांप के आगे लाचार तोता अपने घोसले से कुछ ऊंचाई पर ही मंडराता रहा। सांत के द्वारा उसके अंडे खाए जाने की आशंका से घबराए तोता काफी देर तक शोर करता रहा।
स्कूली बच्चों की भीड़
जिस वक्त सांप वृक्ष पर चढ़ा उसी वक्त स्कूलों की छुट्टी हुई थी। इसके चलते बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी वहां खड़े हो गए। वृक्ष से सांप के गिरने पर किसी दुर्घटना की आशंका थी। पुलिस को सड़क जाम होने की सूचना मिली अनहोनी को टालने के लिए वृक्ष के आसपास जमा भीड़ को हटने के आदेश दिए गए। साथ ही सांप को पकडऩे के लिए सर्प विशेषज्ञों को बुलाया गया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत बना रहा।

Home / Jabalpur / बारातघर में घुस गया सांप, मच गया हड़कंप, देखिए वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो