scriptमौसम बदला-बदला सा, बर्फ गिरी उत्तर भारत में, गर्मी कम हुई जबलपुर में | Snow fall in North India, heat decreased in Jabalpur | Patrika News

मौसम बदला-बदला सा, बर्फ गिरी उत्तर भारत में, गर्मी कम हुई जबलपुर में

locationजबलपुरPublished: Mar 19, 2019 01:30:57 am

Submitted by:

shyam bihari

अप्रैल के पहले सप्ताह से गर्मी असरदार होने का पूर्वानुमान

मौसम बदला-बदला सा, बर्फ गिरी उत्तर भारत में, गर्मी कम हुई जबलपुर में

MAUSAM

जबलपुर। उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी के कारण पिछले दस वर्षों में इस बार अभी तक मार्च का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। औसत के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में मार्च का औसत तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। पर्यावरणविद इसे जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस सीजन में उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हुआ और उसके कारण मप्र एवं आसपास के क्षेत्रों में बादल बारिश का मौसम बना रहा। मार्च में गर्मी तेज हो जाती थी। जबकि, इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी शुरू होने की सम्भावना है।
होली के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने से 20 मार्च को बादल-बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत में हवा की दिशा बदलने, बादल छाए रहने के साथ तापमान बढ़ता है और इसका प्रभाव समाप्त होते ही पारे में गिरावट होती है। ऐसे दौर में बारिश हो गई तो मौसम का मिजाज बदल जाता है। दस वर्षो में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ का इतना असर दिखा है।
दस वर्षो का रेकॉर्ड
वर्ष- मार्च में सर्वाधिक तापमान- 18 मार्च को अधिकतम तापमान
2019- 36 – 31
2018 – 39.4- 32.3
2017 -41.2- 34.2
2016 – 39.8- 33.8
2015 – 37.3- 29.5
2014- 37.9- 34.2
2013 – 36.3- 27.6
2012 – 38.5- 36.2
2011 – 38.2- 36.6
2010 – 40.1- 37.3
2009- 38- 35.5

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बार-बार मौसम में परिवर्तन होने के कारण पिछले वर्षों की अपेक्षा मार्च का तापमान कम है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने वाला है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से गर्मी का प्रभाव तेज होने का पूर्वानुमान है।

डॉ. वेद प्रकाश सिंह, रडार प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल

तल्ख धूप में हुई गर्मी, उत्तरी हवा ने कम किया पारा
शहर में सोमवार को दोपहर में तेज धूप हुई तो खुले आसमान के नीचे ठहर पाना मुश्किल हो गया था। उस दौरान गर्मी का अहसास हुआ। हवा की दिशा दक्षिणी से उत्तरी होने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि तीन दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान ऊपर चढ़ेगा।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। एक दिन पहले का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कहीं-कहीं बादल दिखे। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। सुबह की आद्र्रता 84 और शाम की आद्र्रता 42 प्रतिशत थी। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी ने बताया, 2-3 दिन तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो