कोई ट्रेन 14 तो कोई 11 घंटे से अधिक लेट...जाने कौन सी हैं वो ट्रेने
कोई टे्रन में परेशान हुआ, तो किसी के इंतजार में छूटे पसीने

इंटरलॉकिंग का असर : चार से 12 घंटे की देरी से पहुंचीं ट्रेनें
जबलपुर. बागरातवा-सूरतलाई के बीच इंटरलॉकिंग के चलते मंगलवार को इटारसी की ओर से आने वाली ट्रेनें चार से 12 घंटे की देरी से जबलपुर पहुंचीं। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के साथ स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्टेशनों पर खाने-पीने की व्यवस्था नहीं थी, फिर भी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे बच्चे भूख और प्यास से परेशान हो गए।
जानकारी के अनुसार अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट बागरातवा स्टेशन पर कई घंटे तक रुकी रही। यहां खानपान की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान हुए।
इटारसी के बाद हुई लेट
जानकारी के अनुसार सोमवार रात सभी ट्रेनों को निकाला गया। मंगलवार सुबह इंटरलॉकिंग का काम शुरू होते ही ट्रेनों को रेलवे स्टेशनों पर रोका जाने लगा। कई ट्रेनों को इटारसी से पहले रोक दिया गया। इधर सुबह से शाम तक जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली टे्रनें भी लेट हुईं।
इटारसी की ओर से आने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या : ट्रेन का नाम : आने का समय : मंगलवार को आई : लेट (घंटे में)
12159 : अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट : 6.55 सुबह : 6.36 बजे शाम : 11.30
22103 : फैजाबाद सुपरफास्ट : सुबह 4.40 : शाम 6.31 : 14
18233 : नर्मदा एक्सप्रेस : सुबह 6.25 : दोपहर 3.13 : 09
12159 : जबलपुर सुपरफास्ट : सुबह 6.55 : शाम 6.36 : 13
12293 : दुरंतो एक्सप्रेस : सुबह 5.50 : दोपहर 3.32 : 10
12191 : श्रीधाम एक्सप्रेस : सुबह 7.15 : शाम 7.36 : 12
22131 : ज्ञानगंगा एक्सप्रेस : सुबह 8.30 : शाम 6.55 : 11
12322 : मुंबई हावड़ा मेल : दोपहर 1.05 : रात 8.58 : 08
12149 : पुणे-दानापुर एक्सप्रेस : दोपहर 1.20 : रात 8.33 : 07
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज