scriptस्पाइस के विमान में आई खराबी, डुमना में ही घंटों खड़ा रहा विमान, यात्रियों ने मचाया हंगामा | SpiceJet flight got technical fault passenger create uproar at airport | Patrika News

स्पाइस के विमान में आई खराबी, डुमना में ही घंटों खड़ा रहा विमान, यात्रियों ने मचाया हंगामा

locationजबलपुरPublished: Nov 06, 2019 12:53:19 am

Submitted by:

abhishek dixit

डुमना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मचाया हंगामारात लगभग साढ़े दस बजे विमान ने भरी उड़ान

SpiceJet,SpiceJet flights,SpiceJet operations,dumna airport,Dumna Airport Road,dumna airport runway,

SpiceJet,SpiceJet flights,SpiceJet operations,dumna airport,Dumna Airport Road,dumna airport runway,

जबलपुर. हैदराबाद से आकर कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट के विमान में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण फ्लाइट दिनभर ग्राउंड रही। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। स्पाइस जेट के कर्मियों और यात्रियों में जमकर बहस हुई। रात लगभग साढ़े दस बजे इस विमान ने उड़ान भरी।

जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 5.35 बजे हैदराबाद से जबलपुर के लिए उड़ान भरती है। जो सुबह 7.40 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचती है। यही फ्लाइट सुबह 8.05 बजे कोलकाता के लिए जबलपुर से उड़ान भरती है, लेकिन मंगलवार को जब यह फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट पहुंची, तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण विमान कोलकाता जाने के लिए लगातार लेट होता रहा। पायलट ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। जिसके बाद कुछ पाट्र्स दूसरे विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां सुधार कार्य किया गया।

नहीं मिल रही थी जानकारी
जबलपुर से कोलकाता जाने वाले यात्री लगातार स्पाइस जेट प्रबंधन के डुमना एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों से फ्लाइट जाने की जानकारी लेते रहे, लेकिन वे कुछ नहीं बता रहे थे। इस पर यात्री नाराज हो गए। जिस पर यात्रियों और कर्मचारियों में जमकर बहस हुई।

हैदराबाद से आकर कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस कारण फ्लाइट दिनभर ग्राउंड रही।
मनोज सिंह, डायरेक्टर, डुमना एयरपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो