scriptआप भी करते हैं हवाई यात्रा तो सावधान, इस कंपनी के विमान कभी भी हो जाते हैं बंद! | spicejet flight is very dangerous for passengers | Patrika News
जबलपुर

आप भी करते हैं हवाई यात्रा तो सावधान, इस कंपनी के विमान कभी भी हो जाते हैं बंद!

आप भी करते हैं हवाई यात्रा तो सावधान, इस कंपनी के विमान कभी भी हो जाते हैं बंद!
 

जबलपुरNov 07, 2019 / 11:24 am

Lalit kostha

कानपुर से अहमदाबाद को फ्लाइट आज से भरेगी उड़ान

कानपुर से अहमदाबाद को फ्लाइट आज से भरेगी उड़ान

जबलपुर. डुमना विमानतल से उड़ान भरने और दूसरे शहरों से जबलपुर आने वाली स्पाइस की फ्लाइट आए दिन दगा दे रही है। कभी उड़ान भरने के बाद इंजन में तकनीकी खामी आ रही है तो कभी लैंडिंग के बाद पाट्र्स खराब होने का पता चलता है। इससे स्पाइस के विमान से यात्रा करने वाले यात्री दहशत में हैं। धीरे-धीरे फ्लायर्स इस कम्पनी से किनारा कर रहे हैं।

कई मामलों ने विश्वसनीयता को खतरे में डाला, आए दिन दगा दे रहे हैं विमान, तकनीकी खराबी से यात्री परेशान

रात 11.10 बजे हुई रवाना-
स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 5.35 बजे हैदराबाद से जबलपुर के लिए उड़ान भरकर सुबह 7.40 बजे जबलपुर पहुंचती है। यही फ्लाइट सुबह 8.05 बजे कोलकाता के लिए जबलपुर से उड़ान भरती है। लेकिन, मंगलवार को फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट पहुंची, तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। रात में दूसरे विमान से पाट्र्स मंगाए गए। पाट्र्स बदलने के बाद रात 11.10 बजे विमान कोलकाता के लिए रवाना हुआ। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्पाइस जेट की कोलकाता से आने वाली फ्लाइट बुधवार को 1.30 घंटा देरी से एयरपोर्ट पहुंची।

 

spicejet flight is very dangerous for passengers

केस : 01
04 दिसंबर 2015 को स्पाइस का विमान डुमना विमानतल से उड़ान भरने वाला था, तभी सामने शूकर आ गया। रन-वे पर विमान स्लिप होने से उसका पंखा टूट गया। इंजन में भी खराबी आ गई थी।

केस : 02
02 अगस्त 2018 को स्पाइस जेट की हैदाराबाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उस वक्त कहा गया था कि विमान का दरवाजा खुला रह गया था।

केस : 03
24 नवम्बर 2017 की दोपहर 2.30 बजे हैदराबाद से जबलपुर आ रहे स्पाइस जेट के कॉकपिट में धुआं भरने से नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आधे घंटे तक 70 यात्री दहशत में रहे।

केस : 04
जूम द्वारा कोलकाता जबलपुर कोलकाता उड़ान शुरू की गई। कुछ माह पूर्व जूम का विमान डुमना में खराब हो गया। विमान दूसरे दिन सुधरा। इसके बाद यह फ्लाइट बंद हो गई।

स्पाइस के जिस विमान में मंगलवार को खराबी आई थी, वह रात 11.10 बजे रवाना हुआ। बुधवार को भी स्पाइस की फ्लाइट देरी से डुमना पहुंची।
– मनोज सिंह, डायरेक्टर, एयरपोर्ट

Home / Jabalpur / आप भी करते हैं हवाई यात्रा तो सावधान, इस कंपनी के विमान कभी भी हो जाते हैं बंद!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो