scriptमुंबई-हैदराबार की फ्लाइट घंटों लेट, यात्रियों ने किया हंगामा | spicejet flight offer today news | Patrika News

मुंबई-हैदराबार की फ्लाइट घंटों लेट, यात्रियों ने किया हंगामा

locationजबलपुरPublished: Feb 09, 2018 11:14:25 am

Submitted by:

Lalit kostha

ढाई घंटे हैदराबाद, साढ़े तीन घंटे देर से आई मुम्बई की फ्लाइट, स्पाइस जेट की दोनों फ्लाइट लेट होने से यात्री हुए परेशान

cheap flights to mumbai

cheap flights to mumbai

जबलपुर. शहर की हवाई सेवा अब तक पटरी पर नहीं आ पाई है। राष्ट्रीय स्तर पर एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है, लेकिन यहां ट्रेनों की भांति फ्लाई ही देरी से आती जाती हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को लोग लेटलतीफी वाली हवाई सेवा के नाम से भी जानने लगे हैं। वहीं विमान में यदि कोई खराबी आ जाए तो वे हफ्तों तक यहीं खड़े रहते हैं। एक बार फिर विमान की लेटलतीफी के चलते यात्रियों ने डुमना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है।

READ MORE- ये हैं सिद्ध शिव मंत्र , जाप करते ही प्रसन्न हो जाएंगे महादेव

स्पाइस जेट की हैदराबाद और मुम्बई फ्लाइट गुरुवार को घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों फ्लाइट की टाइमिंग बदलती रही। सबसे अधिक इंतजार मुम्बई जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से दोपहर एक बजे जबलपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट २.३० घंटे की देरी से पहुंची। इससे वापसी में फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह मुम्बई से शाम ४.३० बजे डुमना आने वाली फ्लाइट रात आठ बजे पहुंची।

READ MORE- महाशिवरात्रि 2018 : भगवान शिव को प्रसन्न करने करना है, करें इस पूजन सामग्री से पूजा

नहीं सुधरा जूम एयरलाइंस का विमान
उधर, २० जनवरी से डुमना एयरपोर्ट पर खड़ा जूम एयरलाइंस का विमान अब तक ठीक नहीं हो सका है। जूम एयर प्रबंधन विकल्प के तौर पर यहां दूसरी फ्लाइट चला रहा है। फ्लाइट के इंजन के पावर यूनिट में आई तकनीकी खराबी को दिल्ली व मुम्बई के इंजीनियर दूर नहीं कर सके हैं।

READ MORE- महाशिवरात्रि 2018 का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

READ MORE- कृष्ण लीला की अनुमप प्रस्तुति, भाव विभोर हुए राधा रानी के भक्त

READ MORE- नेचुरली ग्लो करेगी आपकी स्किन, करें ये सरल उपाय

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो