scriptप्रदेश के इस शहर को मिली राज्यस्तरीय खेलों की मेजबानी, डेढ़ हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा | State level games will start from October 1 | Patrika News

प्रदेश के इस शहर को मिली राज्यस्तरीय खेलों की मेजबानी, डेढ़ हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

locationजबलपुरPublished: Sep 27, 2019 07:27:18 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

एक अक्टूबर से शुरू होंगी 65वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

sports

sports

जबलपुर। राज्यस्तरीय 6 खेल प्रतियोगिताओं की जवाबदारी के लिए गुरुवार को जिले के 180 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 1400 से अधिक खिलाड़ी शहर आएंगे। आयोजन की उच्चकोटि की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को मॉडल स्कूल में शिक्षा विभाग की बैठक हुई। इसमें 180 शिक्षकों को विभिन्न जवाबदारी दी गईं।
डीईयों ने जारी किया आदेश
आदेश जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा, प्रभारी सहायक संचालक पीके श्रीवास्तव, अरविंद अग्रवाल ने जारी किए। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों के गठन किया गया। डीईओ ने सभी को ताकीद दी कि कहीं से भी शिकायत मिलती है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, स्कूलों में उपलब्ध कमरों आदि पर विचार किया गया।
प्रतियोगिता में ये खेल होंगे शामिल
सहायक संचालक श्रीवास्तव ने बताया कि 1 अक्टूबर से 65वीं राज्यस्तरीय 6 खेल प्रतियोगिताओं के लिए जबलपुर को मेजबानी दी गई है। इन प्रतियोगिताओं में तीरंदाजी, टेनिस, वॉलीबॉल, साईक्लिंग, मार्डन पेटांथनॉल, बूशू एवं किक बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं की जाएंगी।
कबड्डी: जबलपुर एकेडमी ने जीते मैच
जबलपुर कॉर्पोरेशन कबड्डी संघ की ओर से रांझी इंडोर स्टेडियम में जबलपुर कप जिला स्तरीय महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। पुरुष सीनियर वर्ग में जबलपुर कॉर्पोरेशन की टीम ने अलॉयसियस कॉलेज, जबलपुर एकेडमी ने वर्धाघाट को, विकास क्लब ने सेंट अलॉयसियस कॉलेज और बजरंग क्लब कुसली ने जॉफ जबलपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग में जबलपुर कॉर्पोरेशन ने गोसलपुर, रांझी इनडोर स्टेडियम टीम ने बजरंग क्लब कुसली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर बालक वर्ग में जबलपुर जॉफ ने इंडोर स्टेडियम रांझी को, जबलपुर कॉर्पोरेशन ने कजरवारा एकेडमी को और सोनपुर ने कजरवारा बी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
खिलाडिय़ों ने जीते 34 पदक
रीवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय वाइट टाइगर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में संस्कारधानी के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने 21 स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक जीते।

ट्रेंडिंग वीडियो