scriptस्टेशन मास्टर अचानक बैठ गए भूख हड़ताल पर, ये है मांगें, देखें वीडियो | Station master sat down suddenly hunger strike | Patrika News

स्टेशन मास्टर अचानक बैठ गए भूख हड़ताल पर, ये है मांगें, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 11, 2018 03:06:31 pm

Submitted by:

deepankar roy

मांगों को पूरा करने करने लगे नारेबाजी

Station master sat down suddenly hunger strike

Station master sat down suddenly hunger strike

जबलपुर। लोको पायलट के बाद अब स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। स्टेशन मास्टर 24 घंटे भूखे रहकर काम करेंगे। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर्स संगठन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 दिवसीय भूख हड़ताल पर हैं। स्टेशन मास्टर मांगों को पूरा करने नारेबाजी कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी जा रही है। जो हड़ताल में नहीं पहुंच पाए हैं वो स्टेशन मास्टर कार्य स्थल पर भूखे रहकर काम कर रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि स्टेशन की कोई भी गतिविधि प्रभावित न हो और यात्रियों को परेशानी न हो इस बात का हड़ताल में ख्याल रखा गया है। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए देशभर के करीब 39,000 स्टेशन मास्टर 24 घंटे की भूख हड़ताल में शामिल हुए हैं। इस हड़ताल के चलते रेल गाडिय़ों के संचालन को बाधित किए बगैर यह हड़ताल की जा रही है। कार्यक्रम स्टेशन मास्टर रात में 12 बजे से 24 घंटे उपवास रहकर कार्य करते रहेंगे।

ये हैं मांगें
स्टेशन मास्टर अपने सभी साथियों के साथ भूख हड़ताल के समर्थन पर हड़ताल कर रहे हैं। स्टेशन मास्टरों की मुख्य मांगे यह है कि उन्हें एमएसीपी में जीपी 5400 प्रदान किया जाए, ग्रुप डी में 15 प्रतिशत सीनियर सुपरवाइजर ग्रेड के कर्मचारियों को शामिल किया जाए, इंसेंटिव रोस्टर में रेस्ट का प्रावधान किया जाए, केंद्रीय आवास की व्यवस्था करना, सेफ्टी स्टोर भत्ता समाप्त करना, टू नाइट नाट टू लागू करना, नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, एडिशनल स्टेशन मास्टर की नियुक्ति करना, स्टेशन मास्टर कार्यालय को सुविधायुक्त बनाया जाना, रिक्त पदों को भरना इत्यादि मांग शामिल हैं।

भूख हड़ताल का कर रहे समर्थन
इस अवसर पर जबलपुर स्टेशन मास्टर एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ सहित सभी स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर ने कहा कि स्टेशन मास्टर संवर्ग जो रेलवे का आइकॉन है जो अधीनस्थ कर्मचारियों का सुपरवाइजर होते हुए भी उनका वेतन भत्ते को अभी तक प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया गया है जो कि बर्दाश्त के काबिल नहीं है। रेलवे मजदूर संघ इस अवसर पर स्टेशन मास्टरों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो