scriptकई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद, दुर्घटना का खतरा | Street lights off in many areas, risk of accident | Patrika News

कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद, दुर्घटना का खतरा

locationजबलपुरPublished: May 23, 2022 12:34:23 pm

Submitted by:

manoj Verma

लापरवाही : राइट टाउन, ग्वारीघाट में आए दिन बंद हो रही हैं स्ट्रीट लाइट

Street lights off in many areas, risk of accident

शहर के पॉश इलाकों सहित अन्य रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है।

जबलपुर.

शहर के पॉश इलाकों सहित अन्य रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। इन स्थानों में स्ट्रीट लाइटों के जलने और बुझने का कोई समय नहीं बचा है। आलम यह है कि कई बार दिन के समय लाइटें जलती रहती हैं तो वहीं रात होते ही ये बंद हो जाती हैं। एक्सपोज ने नाइट एट में शहर का जायजा लिया तो यह सामने आया कि कई क्षेत्रों में अंधकार था तो कहीं बीच-बीच में लाइटें जल रहीं थीं। इन स्ट्रीट लाइटों में अधिकतर नई लगाई गईं एलईडी थीं, जो प्राय: थीं। स्मार्ट सिटी और फ्लाईओवर निर्माण स्थलों में समस्या प्रमुख रूप से थी।
ग्वारीघाट

ग्वारीघाट में नर्मदा दर्शन के लिए खासतौर पर रात के समय सबसे ज्यादा लोगों का आना-जाना होता है। इस जगह पर पोलीपाथर के नाले से लेकर झंडाचौक तक की स्ट्रीट लाइटें बं थी। इसमें अवधपुरी मोड़ पर मात्र एक स्ट्रीट लाइट जल रही थी। अंधेरे में ट्रैफिक था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। उधर, यहां झंडाचौक के आगे मोड़ पर सामने से दिखाई नहीं दे रहा था।
राइट टाउन

मदनमहल से रानीताल मार्ग पर हालत यह थी कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य की वजह से यहां सड़क जर्जर थी। रात में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं थी। इससे उबड़खाबड़ सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। जानकारों का कहना था कि अंधेरा होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी यहां दो पहिया वाहन चालकों को हो रही थी। गौरतलब है कि यहां अस्पताल होने की वजह से राउंड दी क्लॉक लोगों का आना-जाना होता है, जिससे यह खतरनाक हो सकती है।
– स्ट्रीट लाइटों को निममित रूप से देखरेख की जाती है। तकनीकी खराबी से यह समस्या हो सकती हैै।

सम्भव अयाची, प्रभारी, बिजली विभाग, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो