बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। लेकिन पारा सामान्य से नीचे बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री सी नीचे बना रहा। आद्रर्ता सुबह के समय 43 और शाम को 37 प्रतिशत थीं।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हुआ है। दो द्रोणिका बनी हुई है। इसके कारण शहर में गुरुवार को दिन के समय 0.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिमी हवा 7 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। शुक्रवार को संभाग जिलों में कहीं-कहीं वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। कुछ जगह पर तेज हवा चल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हुआ है। दो द्रोणिका बनी हुई है। इसके कारण शहर में गुरुवार को दिन के समय 0.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिमी हवा 7 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। शुक्रवार को संभाग जिलों में कहीं-कहीं वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। कुछ जगह पर तेज हवा चल सकती है।