scriptलॉकडाउन में भी स्टूडेंट्स को मिल रहे लाइव लेक्चर | Students are getting live lectures even in lockdown | Patrika News

लॉकडाउन में भी स्टूडेंट्स को मिल रहे लाइव लेक्चर

locationजबलपुरPublished: May 01, 2020 01:19:23 am

Submitted by:

praveen chaturvedi

लॉकडाउन का सबसे अधिक असर शिक्षा पर पड़ा है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों ने स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन स्टडी की सुविधा शुरू की।

जबलपुर। लॉकडाउन का सबसे अधिक असर शिक्षा के क्षेत्र में पड़ा है। स्टूडेंट्स के लिए स्टडी में गैप और कई चीजों की प्रॉब्लम अधिक थी। ऐसे में शिक्षण संस्थानों ने स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन स्टडी की सुविधा शुरू की। स्टूडेंट विभिन्न ऐप से पढ़ाई कर रहे हैं।

टेस्ट भी ऑनलाइन
ज्ञानगंगा ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर रजनीत जैन के अनुसार लॉकडाउन के कुछ दिन बाद से ही कॉलेज ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दिया था। स्टूडेंट्स को कॉलेज की तरफ से पहले ही कई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्धकराई जा रही थीं। इसलिए उन्हें नए पैटर्न में ढलने में कोई समस्या नहीं हुई। हर सेमेस्टर की क्लास लग रही है। टेस्ट भी ऑनलाइन हो रहे हैं।

जेईई के लिए भी तैयारी
श्रीराम ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर राजुल करसोलिया ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन स्टडी मटेरियल तैयार कर लिया है। कुछ क्लासेस शुरू हो गई हैं। शहर के ट्वैल्थ पास स्टूडेंट्स के लिए जेईई प्रिपेरेशन की क्लासेस भी चलाई जा रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो